
इंदौर के सदर बाजार इलाके में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में वर्ग विशेष से जुड़े एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने भाई के साथ दुकान पर सामान लेने पहुंची। इस दौरान एक युवक ने उसे गलत तरीके से टच किया। विरोध करने पर वह विवाद करने लगा।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक 14 साल की पीड़िता की शिकायत पर जफर निवासी जूना रिसाला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शनिवार रात करीब 10 बजे के लगभग सुभाष मार्ग चॉइस नमकीन के पास सामान लेने गई। इस दौरान वह अपनी गाड़ी के पास खड़ी थी।
वहां से जफर नाम का युवक कुर्सी पर बैठा हुआ अचानक से पीछे की तरफ आया ओर गलत तरीके से उसने टच किया। जब इस बात को लेकर उसे टोका तो उसने पीड़िता से कहा कि उसकी गलती है गाड़ी से नीचे नहीं उतरना चाहिए था। इसके बाद भाई को उसकी हरकत को लेकर कहा तो उसने विवाद किया और मौके से भागने लगा। आसपास के लोगों से पूछताछ में उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचे ओर देर रात मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जफर की तलाश की जा रही है।
