
✓क्राइम ब्रांच एवं थाना रावजीबाजार की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले 02 आरोपी धराएं ।
✓आरोपियो के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा ,01 एक्टीवा वाहन व 02 मोबाईल (कुल मशरूका कीमत करीब 02 लाख) जप्त ।
✓ आरोपियो ने इंदौर शहर की कालोनियो सहित आसपास के क्षेत्र में तस्करी करना किया स्वीकार।
✓ आरोपीगणो के पूर्व के भी आपराधिक रिकार्ड ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक एक्टीवा नम्बर एम.पी.09-यू.यू.3686 से लोहा मण्डी ब्रीज के नीचे रावजी बाजार इन्दौर पर आकर अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) की तस्करी करने वाले हैं । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना रावजी बाजार की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्धो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).अभिषेक यादव उर्फ पट्टू पिता स्व. नरेन्द्र यादव उम्र 29 साल नि. यादव नंद नगर बाणगंगा इन्दौर (2).कार्तिक बेस पिता स्व. अजय बेस उम्र 23 साल नि. मुराई मोहल्ला रावजी बाजार इन्दौर होना पाया गया । आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा ), 01 एक्टीवा वाहन व 02 एन्ड्रायड मोबाईल फोन पाये गये ।
आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) लगभग कुल 2 किलो 200 ग्राम , 01 एक्टीवा वाहन व 02 मोबाईल फोन (कुल मशरूका कीमत करीब 02 लाख) जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना रावजी बाजार इन्दौर पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियो से विस्तृत पुछताछ कर पता लगाय जा रहा है कि आरोपी उक्त बडी मात्रा में यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाये थे व उनके अन्य साथीगणो के बारे में भी बारिकी से जानकारी प्राप्त की जाकर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

