इंदौर में डाक्टर दंपती के घर से 20 तोला सोना और रुपये चोर
वारदात: लोकमान्य नगर में वारदात, कालोनी से चार घरों में भी घुसे बदमाश। इंदौर। पाश कालोनी लोकमान्य नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है।
- वारदात: लोकमान्य नगर में वारदात, कालोनी से चार घरों में भी घुसे बदमाश।
इंदौर। पाश कालोनी लोकमान्य नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाश डाक्टर दंपती के घर से 20 तोला सोना और सहित ढाई लाख रुपये चुरा कर ले गए। चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ हीरे जड़ित आभूषण, विदेशी मुद्रा और कीमती घड़ियां भी चुरा ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
एसीपी (अन्नपूर्णा) नंदनी शर्मा के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे डा. अलका लोखंडे के घर में हुई। डाक्टर ने पुलिस को बताया घर में पति डा. अतुल लोखंडे भी थे। दोनों रात करीब 12.30 बजे सो गए थे। सुबह 5 बजे पानी पीने के लिए उठी तो दूसरे बेडरूम की सभी लाइटें चालू थीं। शक होने पर रूम में गई तो अलमारी खुली दिखी।
सोने-चांदी के आभूषणों (मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी, कड़े, चेन, पेंडल) के डिब्बे बिखरे हुए थे। डाक्टर के मुताबिक अलमारी का दरवाजा शायद चाबी से खोला गया था। लाकर किसी औजार से तोड़ा था। पति डा. अतुल लोखंडे को उठाया और कालोनी के पदाधिकारियों को खबर की। पुलिस व रहवासी भी पहुंचे। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने चार अन्य मकानों को निशाना बनाया है। बदमाश घरों में घुसे लेकिन चोरी करने में असफल रहे।
डा. लोखंडे के पड़ोसी वैभव ठाकुर के घर का ताला तोड़ा और दीवार कूद कर पोर्च में घुसे। आरोपितों ने औजार से खिड़की की ग्रिल उखाड़ी और घर में घुस गए। चोरी करने के बाद बदमाश पिछले दरवाजे से फरार भी हो गए।
रेलवे पटरी की तरफ जाते दिखे नकाबपोश बदमाश
एसआइ देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक जिस गली में घटना हुई, वहां गार्ड नहीं था। एक गार्ड ने बताया रात को कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा था। कालोनी के पदाधिकारियों को खबर भी की लेकिन किसी ने चोरी की शिकायत नहीं की तो सो गए।
घटना के बाद अधिकारियों ने एफएसएल अफसरों को बुलाया।
सीसीटीवी खंगाले तो नकाबपोश चार बदमाश विजय पैलेस, दयानंद नगर और रेलवे पटरी की तरफ जाते हुए नजर आए। आरोपित पैदल जा रहे थे। पुलिस सुदामा नगर, प्रजापत नगर, आकाश नगर के उन बदमाशों से पूछताछ कर रही है, चोरी में शामिल रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले