
- मामले में फिरोजपुर में जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज करवाया। शूटर ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया लेकिन जगसीर ने इन्कार कर दिया।
- इंटरनेशनल नंबरों से हथियारों का सौदा,12 पिस्टल सहित पंजाब के पांच गिरफ्तार पर्दाफाश
- क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े बदमाशों ने फिरोजपुर की शेरा गैंग से बदला लेना कबूला
- एक साल पूर्व गैंग ने उसकी हत्या की साजिश की थी।
अपराध शाखा ने पंजाब के पांच अपराधियों को पकड़ा है सिकलिगरों से पिस्टल ले जा रहे थे।सिकलीगर इंटरनेशनल(वर्चुअल) नंबरों से सौदेबाजी कर रहा था।पकड़े गए अपराधियों की फिरोजपुर की शेरा गैंग से दुश्मनी है। गैंग से हत्या का बदला लेने के लिए 12 पिस्टल खरीदी थी।
डीसीपी(अपराध)निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित गुरमेश रमेश कुमार अटवाल निवासी कुलघटी फिरोजपुर,जगसीर पुत्र बगीचासिंह अटवाल निवासी कुलघटी फिरोजपुर,प्रिंस पुत्र कुलविंदरसिंह अरफावला कपुरथला,विपन पुत्र रामकुमारसिंह निवासी जालंधर और अजय उर्फ चंडू पुत्र सोहनलाल खोखर निवासी लैलिवाल फिरोजपुर है। आरोपितों को तेजाजीनगर थाना क्षेत्र से 12 पिस्टल और 5 कारतूस के साथ पकड़ा है।
मुख्य आरोपित जगसीर अटवाल है। उसकी पंजाब की शेरा गैंग से दुश्मनी है। एक साल पूर्व गैंग ने उसकी हत्या की साजिश की थी।गैंग के शूटर ने जगसीर की जगह उसकी पत्नी को गोली मार दी। मामले में फिरोजपुर में जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज करवाया। शूटर ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया लेकिन जगसीर ने इन्कार कर दिया।
शेरा गैंग ने दोबारा हमला किया और जगसीर के भाई को गवाही देने पर गोली मार दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक जगसीर ने शेरा गैंग से बदला लेने की साजिश की और सिकलीगरों से संपर्क साधा। आरोपित साथियों के साथ आया और 12 पिस्टल खरीद ली।
फेसबुक मैसेंजर पर बात कर रहा था हथियार सप्लायर
डीसीपी के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ जगसीर का सिकलीगर से फेसबुक पर संपर्क हुआ था।आरोपित ने मैसेंजर से बात की थी।इसके बाद उसको वाट्सएप नंबर मिला जो इंटरनेशनल था।आरोपित ने जंगलों में पिस्टल की खेप की और कार(इनोवा) में दरवाजे का कवर हटा कर पिस्टल जमा ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुरहानपुर से निकलते ही आरोपितों का पिछा किया और तेजाजीनगर से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों की जानकारी के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क साधा है।

