इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक ही कॉलोनी के 6 घरों में चोरी के प्रयास को अंजाम देने वाली गैंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है तो वहीं आरोपियों ने एक मकान का तो ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 20 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गये फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मौजूद पॉश कॉलोनी लोकमान्य नगर में एक ही रात में कॉलोनी के 6 घरों को बदमाशों ने निशाना बनाया इसी दौरान एक घर का परिवार शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाणगंगा थाना क्षेत्र में गया हुआ था और जब देर रात लौट कर आया तो घर में मौजूद अलग-अलग कमरों की लाइट जल रही थी और जब परिजनों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो पूरे मामले में उन्हें चोरी की आशंका व्यक्त हुई इसके बाद जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान गयब था जिसकी कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए आकी जा रही है फिलहाल पूरे मामले की सूचना फरियादी ने अन्नपूर्णा पुलिस को दी और अन्नपूर्णा पुलिस ने पूरे ही मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है वहीं लोकमान्य नगर में इसके पहले भी कई घरों को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था जिससे अन्नपूर्णा पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्दी इस पूरे मामले में आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है वहीं जिस घर को चोरों ने निशाना बनाया है वह डॉक्टर दंपति है और शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर से गए हुए थे और इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
