देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

ऑनलाइन Data Entry पार्ट टाईम जाँब के नाम पर ठगी करने वाले इंदौर के शातिर ठग गिरोह के विरुद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही ।

✓मुख्य आरोपी सहित कुल 06 आरोपी जिनमे महिला साथी आरोपी भी गिरफ्तार। ✓आरोपी के द्वारा मुंबई, दिल्ली, पुणे, कानपुर, बाराबंकी, धार सहित देश के विभिन्न राज्यों में सैकडो लोगो के साथ की है ऑनलाइन ठगी की वारदात।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓मुख्य आरोपी सहित कुल 06 आरोपी जिनमे महिला साथी आरोपी भी गिरफ्तार।

✓आरोपी के द्वारा मुंबई, दिल्ली, पुणे, कानपुर, बाराबंकी, धार सहित देश के विभिन्न राज्यों में सैकडो लोगो के साथ की है ऑनलाइन ठगी की वारदात।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

✓आरोपी गैंग के निशाने पर ज्यादातर घरेलू महिलाएं एवं स्टूडेंट थे, जिन्हे पार्ट टाइम जॉब की अवश्यता होती थी उन्हें बनाते थे निशाना।

✓ shine.com और workindia.com कम्पनी के माध्यम से क्लाइंट डाटा प्राप्त करते थे आरोपी गैंग।

✓नामी ब्रांडेड कंपनियों के नाम से मिलते–जुलते नाम की फर्जी वेबसाइट shipmentsoulution.in, metlifeinsurance.in, nationalincomelife.in, nationalincome.in, dataprocessingmanagment.com आदि आरोपी गैंग के द्वारा उक्त कंपनी से होना झूठ बताया जाकर फरियादी से करते थे संपर्क।

✓आरोपी ने फरियादीयो को घर बैठे इंश्योरेंस कंपनी के फार्म संबंधित ऑनलाइन डाटा एंट्री वर्क के नाम से झांसे में लेकर की थी ठगी ।

✓आरोपीगण ऑनलाइन डाटा वर्क में कुछ भी फर्जी गलती निकालकर कोर्ट कार्यवाही करने के नाम से एडवोकेट बताकर करते थे ब्लैकमेल।

✓ आरोपियों ने फरियादी को 40 रू प्रति फार्म की कमाई के हिसाब से हजारों रुपए महीना कमाने का फर्जी लालच देकर ठगे थे लाखो रुपए।

✓आरोपी के कब्जे से देश के विभिन्न राज्यों के 10 हजार लोगो का कॉन्टैक्ट डाटा मिला है जिसको आरोपी के द्वारा वारदात हेतु लोगो से सम्पर्क किया जाना था।

इंदौर कमिश्नरेट में संपत्ति संबंधी, ऑनलाइन जाँब फ्राड,मोबाईल फोन से फर्जी काँल कर ठगी करने की वारदातों, संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इनकी पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इंदौर शहर में ऑनलाइन जाँब फ्राड,मोबाईल फोन से फर्जी काँल कर ठगी करने कि अपराधों पर अंकुश लगाने एवं घटनाओं की पतारसी कर ऐसे शातिर ठगो की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी अनुक्रम में (1).दिल्ली की फरियादी लक्ष्मी यादव, (2).कानपुर (यूपी) के फरियादी ध्रुव प्रसाद शर्मा, (3).बाराबंकी(यूपी) के फरियादी प्रियांशु प्रसाद, (4).जिला धार(एम.पी) के फरियादी खुशी के द्वारा अपराध शाखा इंदौर में शिकायत की गई थी, जिसमे फरियादी ने बताया कि उसके द्वारा ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब आरोपी कंपनियों ने संपर्क कर घर बैठे डाटा एंट्री कार्य करने पर प्रत्येक पेज के 40 रू के हिसाब से पैसे देने के नाम से अलग–अलग तरह के झूठ बोलकर निश्चित अवधि टास्क बेस कार्य करने के नाम से लाख 01 लाख 08 हजार 400 रुपए की ठगी की गई ।

उक्त शिकायत पर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 409, 420, 384 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

जिसमे क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल के द्वारा तकनीकी जानकारी निकलते हुए मुख्य आरोपी (1). मृदुल शर्मा पिता शैलेंद्र निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, 60 फीट एयरपोर्ट रोड, इंदौर(2). रोहन पंवार पिता – मानसिंह पंवार निवासी प्रजापत नगर इन्दौर स्थायी पता- नेपानगर बुराहनपुर ,(3). सौरभ गोशर निवासी रेलेव कॉलोनी रिजर्वेशन ऑफिस छोटी ग्वालटोली इन्दौर, (4).अमन मालवीय पिता दुर्गेश मालवीय निवासी देवी इन्दिरा नगर पलासिया इन्दौर, (5).रितिक भाटी पिता दिलिप पता-एमरॉल्ड ग्रीन अहरनिया खेडी महू,(6).महिला आरोपी किरण सिंह पिता राजमणि सिंह निवासी एम.आर 10 एलोन कॉलोनी इंदौर को पकड़ा ।

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि आरोपियों ने आरोपियों ने shine.com और workindia.com कम्पनी के माध्यम से क्लाइंट डाटा प्राप्त कर एवं आरोपी गैंग फर्जी वेबसाइट shipmentsoulution.in, metlifeinsurance.in, nationalincomelife.in, nationalincome.in, dataprocessingmanagment.com आदि कंपनी से है, कॉल पर झूठ बताकर फरियादी से करते थे संपर्क और उनको ऑनलाइन घर बैठे डाटा एंट्री वर्क करने के नाम से झांसे में लेकर टास्क बेस कार्य को निर्धारित अवधि में करके 40 रू प्रति फार्म के हिसाब से हजारों रुपए महीने की कमाई का झांसा देकर डाटा एंट्री में कुछ भी फर्जी गलती निकलते हुए टास्क निर्धारित अवधि में नहीं करने पर कोर्ट कार्यवाही करने के नाम से फर्जी एडवोकेट बनकर ब्लैकमेल करते हुए , फरयादियो से लाखो रू की धोखाधडी करना स्वीकारा एवं आरोपी के द्वारा मुंबई, दिल्ली, पुणे, कानपुर, बाराबंकी, धार सहित देश के विभिन्न राज्यों में सैकडो लोगो के साथ इसी तरह से वारदात करना कबूल किया।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गिरफ्तार करके विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 47 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 49 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑