
इंदौर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर चालान बनेगा। यातायात डीसीपी मनीष अग्रवाल के अनुसार सोमवार से ही पूरे शहर में व्यवस्था लागू हो चुकी है और 2 दिन में 350 से ज्यादा चालान बनाए हैं। बिना हेलमेट के निकले बाइक सवार लोगों को टोकना, रोकना और चालान बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। 15 जनवरी के बाद किसी भी पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा।
