विगत 9 अक्टूबर को इंदौर के जीपीओ स्थित विश्व डाक दिवस मनाया गया तो वही 10 अक्टूबर याने के आज से राष्ट्रीय डाक सप्ताह प्रारंभ हुआ है जिसको लेकर शहर में कहीं आयोजन होंगे। जनरल पोस्ट जनरल मास्टर ने जीपीओ स्थित जानकारी दी।
भारतीय डाक विभाग द्वारा विगत सोमवार को विश्व डाक दिवस मनाया गया था वही इंदौर डाक परिक्षेत्र अंतर्गत सभी संभागों में इस मौके पर अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की गई। पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने इंदौर के जीपीओ स्थित प्रेस वार्ता कर बताया कि विश्व डाक दिवस के आयोजन के साथ ही आज से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा जिसको लेकर 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, फिला टेली दिवस, मेल्स एवं पार्सल डे सहित 13 अक्टूबर को अन्योदय दिवस विषयों पर आधारित आयोजन होंगे।
