देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था.

Abhishek Raghuvanshi2 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

 देश आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था. यूपी के नेताओं ने भी बापू और पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं. आइए, इस पुनीत अवसर पर सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के संस्कार को आत्मसात कर ‘रामराज्य’ की संकल्पना के साथ देश और समाज के विकास में निरंतर अग्रसर रहने हेतु संकल्पित हों.” 

सीएम ने बापू को दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने कहा, “गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे. इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है. उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी.” 

सीएम ने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की आराधना के समान है. इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी. वर्तमान सरकार, गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है. इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता के व्यापक प्रसार में उल्लेखनीय सफलता मिली है.

लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा, “शुचिता, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान, ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से सुरक्षा-समृद्धि के दो प्रमुख घटकों को सशक्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है.” 

केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि 

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के गांवों को आदर्श बनाया जा सकता है. त्याग व तपस्या के प्रेरणास्‍त्रोत, संसार को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, महान नेता, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति, दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. 

पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “जय जवान, जय किसान के उद्घोष से संपूर्ण देश को जागृत करने वाले, सामाजिक समरसता के अग्रदूत, सरल-सादगीपूर्ण जीवन शैली व दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए प्रसिद्ध एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.” 

अखिलेश यादव ने किया याद

पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर एक बार फिर से सत्य, अहिंसा और सादगी का संकल्प दोहराना है और देश को घृणा-वैमनस्य के वातावरण से स्वतंत्र कराने के लिए ‘नये स्वतंत्रता आंदोलन’ को सफल बनाना है.” 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन. बापू के महान विचार आज भी शाश्वत और प्रासंगिक है.”

सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए लिखा, “जय जवान जय किसान के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक, भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. सादा जीवन-उच्च विचार को चरितार्थ करता आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑