न्यूयॉर्क में तेज बारिश, तूफान से आई बाढ़:ब्रुकलिन में 3 घंटे में हुई 1 महीने की बारिश, केनेडी एयरपोर्ट पर 75 साल का रिकॉर्ड टूटा
ब्रुकलिन में तेज बारिश और तूफान की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को भारी बारिश के साथ तूफान आया। इससे सड़कों, हाईवे और लोगों के घरों में पानी भर गया।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को भारी बारिश के साथ तूफान आया। इससे सड़कों, हाईवे और लोगों के घरों में पानी भर गया। न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को 3-6 इंच बारिश हुई। यहां के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर तक एक दिन में करीब 8 इंच बारिश हुई। 1948 के बाद ये क्षेत्र में हुई अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।
वहीं ब्रुकलिन में 3 दिन के अंदर ही 1 महीने की बारिश हो गई। इसके चलते लोग कार और घरों में फंस गए। इन्हें दमकल की टीम और बाकी सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू किया। लागार्डिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स डिले करनी पड़ीं। वहीं, कुछ हिस्सों में मेट्रो की सर्विस बंद हो गई।
हालात को देखते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रातभर में कुछ इलाकों में 5 इंच (13 सेंटीमीटर) तक बारिश हुई। वहीं, पूरे दिन में 7 इंच (18 सेंटीमीटर) से ज्यादा बारिश होने की आशंका है।
न्यूयॉर्क के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का हाल
- ब्रुकलिन- नेशनल वेदर सर्विस डेटा के मुताबिक, यहां 3 घंटे में 4.5 इंच बारिश हुई। ऐसा ब्रुकलिन में 100 साल में एक बार होता है।
- मैनहैट्टन- सेंट्रल पार्क में एक घंटे में 2 इंच बारिश हुई। ये पिछले 80 सालों में एक घंटे में हुई दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। यहां अब तक कुल 5 इंच बारिश हुई है।
- क्वीन्स- केनेडी एयरपोर्ट पर अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर के बीच कुल 7.88 इंच बारिश हुई।
अगले 20 घंटे सावधान रहने की जरूरत
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा कि यह एक खतरनाक और जानलेवा तूफान है। हमें अगले 20 घंटे सावधान रहने की जरूरत है। सभी लोग घर पर ही रहें। अगर किसी काम से घर से बाहर निकलना पड़े तो मौसम का अपडेट जरूर ले लें।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में बारिश कम हो गई है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
तस्वीरों में देखिए बारिश के बाद के हालात…
लोगों को ऊपरी मंजिलों पर रहने को कहा गया
अधिकारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क शहर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां लोगों को ऊपरी मंजिलों पर रहने को कहा गया है। प्रभावित इलाकों वाले स्कूलों में बच्चों को ऊपरी मंजिलों में शिफ्ट कर दिया गया है। मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि हम तूफान को हल्के में नहीं ले सकते।
पानी भरने पर लोग अपना घर छोड़ रहे
18 साल के माइकल पोर्टिलो और उनके परिवार को अपनी बारिश के चलते अपना घर छोड़ना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार को बारिश का पानी उनके घर में कमर तक भर गया। ऐसे में उन्होंने कुछ कपड़े और खाना लेकर घर छोड़ दिया। वो कहते हैं कि हमें नहीं पता कि हम कहां जाएंगे।
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, साइंटिस्ट ने बताया कि धरती का तापमान बढ़ रहा है। गर्मी से वातावरण में तूफान बन रहे हैं। जिससे ज्यादा बारिश हो रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 2 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 2 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 9 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 9 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 12 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 12 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले






