
◆ पुलिस थाना भँवरकुआं की तत्परता ने बचाई एक नवयुवक की जान,
◆ नवयुवक सोशल मीडिया- फैसबुक व इंटाग्राम पर फोटो अपलोड कर, करने वाला था, सुसाईड
इंदौर । दिनांक 05/09/2023 को स्टेट साइबर सेल पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना से, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) को अवगत कराया कि पालदा क्षेत्र में प्रायवेट नौकरी करने वाला एक युवक अपने घर का दरवाजा अन्दर से बंद करके अपने सुसाईड करने पूर्व के फोटो डाल रहा। जिस पर अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर द्वारा उक्त सूचना पर त्वरित अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे व थाना प्रभारी भँवरकुआं इन्दौर राजकुमार यादव को निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी भँवरकुआं द्वारा थाने से आर. शिवपालसिंह सोलंकी व कृष्णचंद शर्मा को सूचना में अवगत कर तत्काल मौके पर भेजा। पुलिसकर्मी शिवपार्वती नगर पालदा पहुंचकर नवयुवक के घर पहुचे, जहां पर युवक के परिजनो की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाकर नवयुवक को बचाया । थाना प्रभारी भँवरकुआं इन्दौर के द्वारा नवयुवक की परिजनो के समक्ष काउंसलिंग की तो नवयुवक द्वारा किसी समस्या से मानसिक तनाव में होने से मन में भांति भांति के विचार आने से इस तरह की घटना करने के विचारो से अपने कमरे का गेट बंद कर सुसाईड करने वाला था, पुलिस की तत्परता से उक्त घटना को रोका जा सका। पुलिस द्वारा नवयुवक को उचित समझाइश देकर परिजनो से साथ सकुशल रुखशत किया गया ।
