
✓जिला बदर आदतन आरोपी के कब्जे से कुल 01 अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस जप्त।
✓आरोपी हैं थाना रावजीबाजार क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश, जिसके विरुद्ध जिला बदर सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के थाना रावजीबाजार, सेंट्रल कोतवाली, बाणगंगा, एमजी रोड, किशनगंज ,विजय नगर आदि थानों में है अपराध पंजीबद्ध।
✓आरोपी हारून रंगीला उर्फ हासन रंगीला थाना रावजीबाजार का जिला बदर शातिर बदमाश होकर इसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट, जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े, अवैध वसूली, अपहरण जैसे गंभीर 22 प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है ।
✓ आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर द्वारा किया गया था 01 वर्ष के लिये जिलाबदर ।
इंदौर – इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना रावजीबाजार क्षेत्र में 01 आदतन जिला बदर बदमाश व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स के साथ लोगो डराने सहित घटना कारित करने की नियत से घूम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजीबाजार पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1)हारून रंगीला उर्फ हारून हासन पिता यूसुफ रंगीला निवासी 35 चंपाबाग, रावजीबाजार इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 01 देसी पिस्टल, मय जिंदा कारतूस मिले जिसके संबंध में पूछते कोई उचित जवाब नही दिया।
आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर के द्वारा 01 वर्ष की अवधि के लिये इंदौर एवं सीमावर्ती शहरों की राजस्व सीमा से निष्कासन आदेश पारित कर जिलाबदर किया गया था, किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर में दहशत फैलने का काम करते हुए अवैध वसूली जैसे अपराध किया जा रहा था जिसे पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।
शातिर आरोपी के कब्जे से कुल 01 अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस जप्त कर थाना रावजीबाजार में अपराध धारा 25(1)(a), 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

