चीन के दक्षिणी तट से टकराया तूफान साओला:160 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही, 9 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा
तस्वीर तूफान साओला की है। (सोर्स - जूम अर्थ) तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था।
तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था। आस-पास के इलाकों में स्कूलों और दुकानों को बंद भी बंद कराया गया है। तूफान के कारण चीन में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर हैं।
हवाएं 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। 9 लाख लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 1949 के बाद से दक्षिणी प्रांत में आने वाले पांच सबसे ताकतवर तूफानों में से एक हो सकता है।
सैकड़ों उड़ानें रद्द, स्कूल बाजार बंद
खराब मौसम के चलते चीन में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। शेनजेन, हांगकांग और मकाऊ में तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्वार सामान्य से 13 फीट अधिक के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया। शहरों में शाम के समय से ही काफी तेज हवा चल रही है। तेज हवा के कारण तूफान के चीन के तट से टकराने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस साल चीन के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गर्मी में आई भीषण बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।
रविवार को एक और तूफान चीन के तट से टकराएगा
प्रशांत महासागर में उठा एक और तूफान हाइकुई पूर्वी चीन के शहर वेनझोउ से टकरा सकता है। इस बात की जानकारी बीजिंग में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने दी। दूतावास ने कहा कि चीन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सें में तेज हवाएं, भारी बारिश, बाढ़ और यातायात में परेशानी की समस्या देखने को मिल सकती है।
गुरुवार तक, दक्षिणी चीन में चौथे स्तर की चेतावनी जारी की गई है।। ग्वांगडोंग में चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ के रूट बदलने की आशंका है।
अमेरिकी नौसेना द्वारा संचालित मौसम विज्ञान सेवा, ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर के मुताबिक, तूफान साओला शुक्रवार को 138 मील प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रहा है। ये चौथी श्रेणी का तूफान बन सकता है। अमेरिकी केंद्र ने कहा कि तूफान हाइकुई की अधिकतम रफ्तार 80 मील प्रति घंटे की होगी। ये पहली केटेगरी का तूफान होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 9 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 15 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 16 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 22 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 23 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 14 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 14 दिन पहले




