पाक सेना ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को धमकाया:दफ्तर खाली कराकर चुनावी तारीखें घोषित करने से रोका; सेना प्रमुख, ISI चीफ राष्ट्रपति भवन पहुंचे
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक माने जाने वाले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को सेना ने अपने घेरे में ले लिया है। यह कदम अल्वी को चुनावी तारीखें घोषित करने से रोकने के लिए उठाया है।
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक माने जाने वाले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को सेना ने अपने घेरे में ले लिया है। यह कदम अल्वी को चुनावी तारीखें घोषित करने से रोकने के लिए उठाया है। शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम में राष्ट्रपति भवन की चौथी मंजिल पर स्थित राष्ट्रपति के दफ्तर को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। वहां मौजूद स्टाफ को दफ्तर से निकल जाने के लिए कह दिया गया।
सेना प्रमुख असीम मुनीर और ISI के DG जनरल नदीम अंजुम के वहां पहुंचने से पहले पाकिस्तानी आर्मी ने भवन की चौथी मंजिल को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने की है। दरअसल, शुक्रवार को आर्मी चीफ और ISI DG को भनक लगी कि शनिवार को राष्ट्रपति अल्वी चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाले हैं। इसलिए वे राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे और उन्हें ऐसी कोई भी घोषणा करने से रोक दिया।

तस्वीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की है। (फाइल)
संविधान के मुताबिक 90 दिन में होने हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक यह बैठक तल्ख रही और राष्ट्रपति के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। एक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए 90 दिनों में चुनाव हो जाने चाहिए।
अगर राष्ट्रपति अल्वी चुनाव की घोषणा कर देते तो इससे पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ा झटका लगता। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्वारा जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करने की खबर भीतर खाने से लीक की गई है, ताकि पाकिस्तानी सेना इमरान की पार्टीपाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) पर दबाव बनाकर उसे बातचीत की मेज तक ले आए।
एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति और ISI DG के बीच बैठक में सीक्रेट एक्ट और आर्मी एक्ट पर दस्तखत न करने को लेकर किए गए ट्वीट पर बात हुई थी। इसमें सेना कोआंतरिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर परदुविधा में डाल दिया था।
इसमें दो बातें थीं। पहली यह कि वे 9 सितंबर कोई इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, जब उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वह तब तक पद पर बने रहेंगे, जब तक कि निर्वाचन मंडल का गठन न हो जाए। दूसरा वे चुनाव तारीख घोषित करने जा रहे है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 5 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 12 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 12 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 19 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 19 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 14 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 14 दिन पहले