देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 14 बार पढ़ी गई

चीन के दक्षिणी तट से टकराया तूफान साओला:160 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही, 9 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा

तस्वीर तूफान साओला की है। (सोर्स - जूम अर्थ) तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था।

Abhishek Raghuvanshi2 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था। आस-पास के इलाकों में स्कूलों और दुकानों को बंद भी बंद कराया गया है। तूफान के कारण चीन में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर हैं।

हवाएं 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। 9 लाख लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 1949 के बाद से दक्षिणी प्रांत में आने वाले पांच सबसे ताकतवर तूफानों में से एक हो सकता है।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

सैकड़ों उड़ानें रद्द, स्कूल बाजार बंद
खराब मौसम के चलते चीन में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। शेनजेन, हांगकांग और मकाऊ में तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्वार सामान्य से 13 फीट अधिक के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया। शहरों में शाम के समय से ही काफी तेज हवा चल रही है। तेज हवा के कारण तूफान के चीन के तट से टकराने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस साल चीन के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गर्मी में आई भीषण बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।

रविवार को एक और तूफान चीन के तट से टकराएगा
प्रशांत महासागर में उठा एक और तूफान हाइकुई पूर्वी चीन के शहर वेनझोउ से टकरा सकता है। इस बात की जानकारी बीजिंग में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने दी। दूतावास ने कहा कि चीन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सें में तेज हवाएं, भारी बारिश, बाढ़ और यातायात में परेशानी की समस्या देखने को मिल सकती है।

गुरुवार तक, दक्षिणी चीन में चौथे स्तर की चेतावनी जारी की गई है।। ग्वांगडोंग में चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ के रूट बदलने की आशंका है।

अमेरिकी नौसेना द्वारा संचालित मौसम विज्ञान सेवा, ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर के मुताबिक, तूफान साओला शुक्रवार को 138 मील प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रहा है। ये चौथी श्रेणी का तूफान बन सकता है। अमेरिकी केंद्र ने कहा कि तूफान हाइकुई की अधिकतम रफ्तार 80 मील प्रति घंटे की होगी। ये पहली केटेगरी का तूफान होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 8 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 14 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 14 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 21 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 21 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑