देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 13 बार पढ़ी गई

रूस के जंगी जहाज 13,000 किमी की पेट्रोलिंग कर लौटे:जापान- अमेरिका के पास से गुजरे; चीनी वेसल्स के साथ प्रशांत महासागर में गश्त की

तस्वीर रूस के नौसैनिक बेड़े की है। रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं। पैसिफिक ओशेन यानी प्रशांत महासागर में गश्त के दौरान जंगी जहाजों के बेड़े ने 13,000 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान ये जहाज अमेरिका के पश्चिमी तट के करीब तक पहुंच गए थे।

इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के युद्धपोतों ने, चीनी नौसेना के जहाजों की एक टुकड़ी के साथ, जापान सागर, ओखोत्स्क सागर, बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर का गश्त किया।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीर रूस के नौसैनिक बेड़े की है। - Dainik Bhaskarतस्वीर रूस के जंगी जहाज की है।तस्वीर में रूस का जंगी जहाज है। (फाइल फोटो)तस्वीर रूसी जंगी जहाज के मिसाइल दागने की है। (फाइल फोटो)

जापान के नजदीक से गुजरे जंगी जहाज
गश्त के दौरान, रूसी-चीनी टुकड़ी उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के पास से गुजरी। होक्काइडो एक ऐसा क्षेत्र है जिसे रूस में कुरिल और जापान में उत्तरी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। ये द्वीप दोनों पड़ोसी देशों के बीच दशकों से तनाव का कारण रहा है। रूसी-चीनी युद्धपोतों ने अलेउतियन द्वीपसमूह के हिस्से का भी चक्कर लगाया। अधिकांश अलेउतियन द्वीप अमेरिकी राज्य अलास्का के हिस्से है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अगस्त की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि 11 रूसी और चीनी जहाज अलेउतियन द्वीप समूह के करीब पहुंचे हैं, जो अमेरिकी तटों तक पहुंचने वाला इस तरह का सबसे बड़ा बेड़ा था। अखबार ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि जहाज कभी भी अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं घुसे।

पेट्रोलिंग में एक्सरसाइज की गई, नकली मिसाइल भी दागे
इंटरफैक्स ने बताया कि रूसी प्रशांत बेड़े के कुछ सबसे बड़े युद्धपोतों ने पेट्रोलिंग में भाग लिया। गश्त के दौरान, संयुक्त एंटी सबमरीन और एंटी एयरक्राफ्ट अभ्यास किया गया। दोनों ओर से हेलीकॉप्टरों और नौसैनिक विमानों का इस्तेमाल कर दुश्मन की पनडुब्बियों की खोज की मॉक एक्सरसाइज की गई।

जहाजों की एक टुकड़ी पर नकली मिसाइल फायरिंग की गई। सितंबर में, चीन ने रूस के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए 300 सैन्य वाहनों, 21 लड़ाकू विमानों और तीन युद्धपोतों के साथ 2,000 से अधिक सैनिकों को भेजा।

पिछले साल दोनों देशों ने किया था युद्धाभ्यास
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2022 में रूस और चीन के बीच हुए युद्धाभ्यास में 50,000 से अधिक सैनिक और 5,000 हथियार यूनिट शामिल थीं। इनमें 140 विमान और 60 युद्धपोत शामिल थे। इस युद्धाभ्यास को वोस्तोक नाम दिया गया था। यह अभ्यास रूस के सुदूर पूर्व और जापान सागर में अलग-अलग जगहों पर हुआ था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Trump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 17 मिनट पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 44 मिनट पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 10 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 17 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 17 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 1 दिन पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
पोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशाWorldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहलेशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बादWorldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहलेरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले
↑