नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे:भाई शाहबाज ने लंदन में मुलाकात की; कहा- वो आकर चुनाव का जिम्मा संभालेंगे
फुटेज मेंं नवाज शरीफ अपने भाई शाहबाज और परिवार के कुछ लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे। इस बात की जानकारी नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने लंदन में मे हुई एक मीटिंग के बाद दी।
शाहबाज शरीफ केयरटेकर प्रधानमंत्री को पदभार सौंपने के बाद पिछले रविवार को लंदन पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मुलाकात की। शाहबाज ने बताया कि नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे और चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। हालांकि, वो कौन सी तारीख को आएंगे, इसे लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।
पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज ने नवाज शरीफ के परिवार के हवाले से बताया कि नवाज शरीफ 15 अक्टूबर तक वापस लौट सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक तारीख को लेकर नवाज शरीफ, शाहबाज शरीफ और एक करीबी परिवार के सदस्य के बीच बातचीत हुई, जिसमें तय किया गया कि नवाज अक्टूबर के मध्य में पाकिस्तान लौटें।
90 दिन में हो सकते हैं चुनाव
जियो न्यूज के सूत्रों के मुताबिक नवाज की वापसी में देरी का कारण कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान के चुनाव आयोग की तरफ से की गई घोषणा है, जिसमें कहा गया था कि अगले 90 दिनों में पाकिस्तान में चुनाव हो सकते हैं।
वहीं एक अन्य सूत्र के मुताबिक वापसी में देर का कारण चुनाव की घोषणा नहीं, बल्कि पार्टी के वफादार नेता की सलाह है जिसमें उन्होंने कहा कि सितम्बर के महीने में काफी गरमी है, जिससे कारण रैली में भीड़ आने में दिक्कत हो सकती है।
सितंबर में वापस आने की थी खबर
इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सितंबर में लंदन से इस्लामाबाद लौट आएंगे। अगले चुनाव में वो ही पाकिस्तान की PML-N पार्टी का नेतृत्व करेंगे और जीत मिलने पर प्रधानमंत्री भी बनेंगे। पाक PM शाहबाज शरीफ ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज पाकिस्तान के चीफ जस्टिस के रिटायर होने का इंतजार कर रहे हैं। CJP बंदियाल का 17 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद नवाज पाकिस्तान लौटेंगे, जहां उन्हें पनामा पेपर लीक केस में राहत मिलने की उम्मीद है।
संसद ने आजीवन अयोग्यता वाला कानून बदला
2 महीने पहले पाकिस्तान में शाहबाज सरकार ने संसद ने ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया था। नए कानून के तहत किसी भी सांसद को अब 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। इस फैसले का फायदा सीधे तौर पर नवाज शरीफ को मिलेगा।
दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद उन्हें किसी भी पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। लाहौर हाईकोर्ट ने 2019 में नवाज को इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। 19 नवंबर, 2019 को नवाज लंदन गए थे और तब से देश वापस नहीं लौटे हैं।
कोर्ट ने 2018 में नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। वहीं एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। 16 नवंबर 2019 को लाहौर हाई कोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी। नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 घंटा पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 घंटा पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 11 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 18 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 18 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 1 दिन पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले

