रूस के जंगी जहाज 13,000 किमी की पेट्रोलिंग कर लौटे:जापान- अमेरिका के पास से गुजरे; चीनी वेसल्स के साथ प्रशांत महासागर में गश्त की
तस्वीर रूस के नौसैनिक बेड़े की है। रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं।
रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए हैं। पैसिफिक ओशेन यानी प्रशांत महासागर में गश्त के दौरान जंगी जहाजों के बेड़े ने 13,000 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान ये जहाज अमेरिका के पश्चिमी तट के करीब तक पहुंच गए थे।
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के युद्धपोतों ने, चीनी नौसेना के जहाजों की एक टुकड़ी के साथ, जापान सागर, ओखोत्स्क सागर, बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर का गश्त किया।
जापान के नजदीक से गुजरे जंगी जहाज
गश्त के दौरान, रूसी-चीनी टुकड़ी उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के पास से गुजरी। होक्काइडो एक ऐसा क्षेत्र है जिसे रूस में कुरिल और जापान में उत्तरी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। ये द्वीप दोनों पड़ोसी देशों के बीच दशकों से तनाव का कारण रहा है। रूसी-चीनी युद्धपोतों ने अलेउतियन द्वीपसमूह के हिस्से का भी चक्कर लगाया। अधिकांश अलेउतियन द्वीप अमेरिकी राज्य अलास्का के हिस्से है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अगस्त की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि 11 रूसी और चीनी जहाज अलेउतियन द्वीप समूह के करीब पहुंचे हैं, जो अमेरिकी तटों तक पहुंचने वाला इस तरह का सबसे बड़ा बेड़ा था। अखबार ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि जहाज कभी भी अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं घुसे।
पेट्रोलिंग में एक्सरसाइज की गई, नकली मिसाइल भी दागे
इंटरफैक्स ने बताया कि रूसी प्रशांत बेड़े के कुछ सबसे बड़े युद्धपोतों ने पेट्रोलिंग में भाग लिया। गश्त के दौरान, संयुक्त एंटी सबमरीन और एंटी एयरक्राफ्ट अभ्यास किया गया। दोनों ओर से हेलीकॉप्टरों और नौसैनिक विमानों का इस्तेमाल कर दुश्मन की पनडुब्बियों की खोज की मॉक एक्सरसाइज की गई।
जहाजों की एक टुकड़ी पर नकली मिसाइल फायरिंग की गई। सितंबर में, चीन ने रूस के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए 300 सैन्य वाहनों, 21 लड़ाकू विमानों और तीन युद्धपोतों के साथ 2,000 से अधिक सैनिकों को भेजा।
पिछले साल दोनों देशों ने किया था युद्धाभ्यास
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2022 में रूस और चीन के बीच हुए युद्धाभ्यास में 50,000 से अधिक सैनिक और 5,000 हथियार यूनिट शामिल थीं। इनमें 140 विमान और 60 युद्धपोत शामिल थे। इस युद्धाभ्यास को वोस्तोक नाम दिया गया था। यह अभ्यास रूस के सुदूर पूर्व और जापान सागर में अलग-अलग जगहों पर हुआ था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 17 मिनट पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 44 मिनट पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 10 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 17 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 17 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 1 दिन पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले


