देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

मोदी-जिनपिंग मीटिंग पर भारत-चीन के अलग-अलग दावे:विदेश मंत्रालय ने कहा- चीन की रिक्वेस्ट पर मुलाकात हुई; ड्रैगन बोला- भारत के कहने पर मिले लीडर्स

ब्रिक्स समिट के आखिरी दिन 24 अगस्त को साउथ अफ्रीका में PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। 25 अगस्त, यानी आज चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि ये मीटिंग भारत की रिक्वेस्ट पर हुई है।

Abhishek Raghuvanshi25 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिक्स समिट के आखिरी दिन 24 अगस्त को साउथ अफ्रीका में PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। 25 अगस्त, यानी आज चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि ये मीटिंग भारत की रिक्वेस्ट पर हुई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने चीन के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

फॉरेन मिनिस्ट्री ने बताया है कि चीन की तरफ से कई महीनों से बाइलेट्रल मीटिंग की रिक्वेस्ट पेंडिंग थी। इसके बाद ही दोनों नेताओं में बातचीत हुई। PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत अनौपचारिक थी।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर BRICS समिट के आखिरी दिन शीन जिनपिंग से हाथ मिलाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।तस्वीर नवंबर 2022 में हुए G-20 समिट की है। मोदी-शी जिनपिंग ने तब भी बॉर्डर विवाद पर चर्चा की थी।

बॉर्डर विवाद पर चर्चा
चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा था कि मीटिंग के दौरान चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- दोनों नेताओं के बीच कैंडिड और इंडेप्थ बातचीत हुई।

इस दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने शांति और विकास के लिए अच्छे संबंधों को जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने सीमा विवाद पर दोनों देशों की तरफ से सही अप्रोच होने की बात कही, जिससे शांति बनाई जा सके। वहीं PM मोदी ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव के मुद्दे को उठाया।

लद्दाख में सैनिकों की तैनाती कम करने पर सहमति बनी
शी जिनपिंग से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर शांति जरूरी है, ताकि दोनों देशों के संबंध सामान्य रहें। दोनों नेताओं के बीच तनाव कम करने के लिए अधिकारियों के बीच चर्चा पर सहमति बनी।

इससे पहले समिट के आखिरी दिन दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले बातचीत करते नजर आए थे। कॉन्फ्रेंस के बाद मोदी और जिनपिंग ने हाथ भी मिलाया था। बाद में फॉरेन सेक्रेटरी विनय क्वात्रा ने बताया- मोदी और जिनपिंग इस बात पर सहमत हुए हैं कि लद्दाख में सैन्य तैनाती कम की जाएगी और तनाव कम किया जाएगा।

इससे पहले नवंबर 2022 में PM मोदी और जिनपिंग ने इंडोनेशिया में हुई G20 समिट में सीमा विवाद पर बात की थी, जिसकी जानकारी इस साल दी गई।

कांग्रेस का सवाल- किसकी शर्तों पर फैसला लिया
भारत-चीन के बीच लद्दाख में सैनिकों की तैनाती कम करने पर बनी सहमति पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पूछा है कि ये फैसला चीन की शर्तों पर लिया गया है या भारत की शर्तों पर।

भारत की उस पोजिशन का क्या हुआ जिसमें हम अप्रैल 2020 के पहले वाले स्टेटस को बरकरार रखना चाहते थे। इसे बदलने पर हम कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। अगले महीने होने वाले G-20 समिट का नाम लिए बगैर मनीष तिवारी ने लिखा कि हम ऐसे इंसान की मेजबानी करेंगे जिसने हमारे इलाके को हथिया लिया है।

14 अगस्त को हुई थी 19वीं कॉर्प्स कमांडर लेवल मीटिंग
इससे पहले 14 अगस्त को भारत और चीन के बीच मेजर जनरल और 19वीं कॉर्प्स कमांडर लेवल की बातचीत हुई थी। इस दौरान सीमा विवाद पर डिटेल में चर्चा की गई थी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मेजर जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल हरिहरन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बैठक में देपसांग प्लेन और CNN जंक्शन के मुद्दे का समाधान निकालने पर भी चर्चा हुई थी।

गलवान झड़प के बाद बढ़ा तनाव
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी पर करीब 3 साल पहले 2020 में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 38 चीनी सैनिक मारे गए थे।हालांकि, चीन इसे लगातार छिपाता रहा। गलवान घाटी पर दोनों देशों के बीच 40 साल बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई थी।

गलवान पर हुई झड़प के पीछे की वजह यह थी कि गलवान नदी के एक सिरे पर भारतीय सैनिकों अस्थाई पुल बनाने का फैसला लिया था। चीन ने इस क्षेत्र में अवैध रूप से बुनियादी ढांचे का निर्माण करना शुरू कर दिया था। साथ ही, इस क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Trump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 2 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 2 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 12 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 19 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 19 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 1 दिन पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
पोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशाWorldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहलेशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बादWorldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहलेरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 14 दिन पहले
↑