देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

दुनिया में 1 महीने में कोरोना के 80% मामले बढ़े:15 लाख केस दर्ज; WHO बोला- कम टेस्टिंग, ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से आंकड़ा बढ़ा

दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसकी जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi12 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसकी जानकारी दी। वीकली अपडेट के दौरान WHO ने बताया कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच 15 लाख नए कोरोना के मामले सामने आए। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80% ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57% कम हुआ।

WHO ने चेतावनी देते हुए कहा कि सही आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता ह; क्योंकि कोरोना के समय सभी देशों में टेस्टिंग और मॉनिटरिंग ज्यादा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम टेस्टिंग की वजह से भी कोरोना के दर्ज मामले कम हो सकते हैं।

फुटेज चीन की वुहान लैब की है, जहां से कोरोना फैलने के कई दावे किए जा चुके हैं। (फाइल)
फुटेज चीन की वुहान लैब की है, जहां से कोरोना फैलने के कई दावे किए जा चुके हैं। (फाइल)

वेस्टर्न पैसेफिक में 137% केस बढ़े
UN एजेंसी के मुताबिक, वेस्टर्न पैसेफिक क्षेत्र (ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, मलेशिया, ताइवान, न्यूजीलैंड जैसे देश) में कोरोना संक्रमण के मामलों में 137% की बढ़ोतरी हुई है। नॉर्दर्न हेमिस्फियर के देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान में गर्मी के चलते मामले बढ़े हैं।

हाल ही WHO ने ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट मिलने की भी पुष्टि की थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सावधानी बरतने में लापरवाही, बढ़ती गर्मी, टूरिज्म और कम टेस्टिंग की वजह से मामले बढ़ने की आशंका है।

एरीस ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित
बुधवार को WHO ने ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट EG.5 या एरीस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। जुलाई के मध्य में मिले कोरोना के मामलों में से 17% केस इसी वैरिएंट के थे। ये जून की तुलना में 7.6% ज्यादा थे। एरीस वैरिएंट का केस 31 जुलाई को ब्रिटेन में सामने आया था। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और ब्रिटेन में ही मिल रहे हैं।

महाराष्ट्र में भी मिला एरीस वैरिएंट का केस
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में भी इस वैरिएंट का एक केस मिला था। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड के एक्टिव केस की ​संख्या जुलाई के अंत में 70 से बढ़कर 6 अगस्त को 115 हो गई थी। वहीं UK की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) के मुताबिक कोरोना वायरस के 7 ऐसे मामले आए हैं जो एरीस वैरिएंट से जुड़े हुए हैं।

डेटा के मुताबिक कोविड के कुल मामलों में से 14% मामले सिर्फ एरीस वैरिएंट से जुड़े हैं। UKHSA का कहना है कि पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते कोरोना के मामले ज्यादा तेजी से फैले हैं।

ये काफी खतरनाक, जीनोम की संख्या बढ़ रही
UKHSA ने कहा कि EG.5.1 वैरिएंट से हमें कितना खतरा हो सकता है, इसका संकेत हमें तीन जुलाई 2023 को होराइजन स्कैनिंग के दौरान ही मिल गया था। तब से ही हमने इस पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

3 जुलाई को इसे मॉनिटरिंग सिग्नल के तौर पर देखा गया, लेकिन ब्रिटेन में जीनोम की बढ़ती संख्या और सभी देशों में इसकी बढ़ती रफ्तार की वजह से इसे 31 जुलाई 2023 को वैरिएंट V-23JUL-01 के रूप में क्लासिफाई किया गया। हालांकि अभी इसके लक्षण के बारे में नहीं बताया गया है।

मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटाया गया था
WHO ने इस साल मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटा दिया गया था। हालांकि, WHO के गवर्नर जनरल टेड्रोस एडनम घेब्रेयसस ने कहा था कि कोरोना भले ही अब ग्लोबल इमरजेंसी नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इससे अब कोई खतरा नहीं है। दुनिया में अगली महामारी जरूर आएगी और ये कोवि़ड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हमें अभी से तैयारी करनी होगी।

भारत में 27 जनवरी 2020 को मिला था पहला कोरोना केस
कोविड से दुनिया में करीब 70 लाख लोग मारे गए। 30 जनवरी 2020 को इसे ग्लोबल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया था। कोविड से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में मारे गए थे। भारत में इसका पहला केस केरल में 27 जनवरी 2020 को मिला था।

आउटब्रेक इंडिया के मुताबिक, देश में अभी तक कोरोना के 4.49 करोड़ से ज्यादा केस आ चुके हैं। वायरस से 5.31 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 220 करोड़ पार कर चुका है। देश में फिलहाल 1487 एक्टिव केस हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 3 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 3 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 10 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 10 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 20 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
↑