देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

रूसी गोलाबारी में 7 यूक्रेनियों की मौत:मरने वालों में 23 दिन की बच्ची शामिल; यूक्रेन बोला- आतंकी लोगों को मारना बंद नहीं करेंगे

यूक्रेन के खरसोन इलाके में रविवार को रूस की गोलाबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक 23 दिन की बच्ची और एक परिवार के 4 लोगों शामिल हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी है।

Abhishek Raghuvanshi14 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन के खरसोन इलाके में रविवार को रूस की गोलाबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक 23 दिन की बच्ची और एक परिवार के 4 लोगों शामिल हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी खरसोन में नीपर नदी के किनारे बसे गांव शिरोका बाल्का में हुई। गोलीबारी के बाद एक 12 साल का बच्चा घायल हालत में मिला था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

गृहमंत्री ने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा- आतंकवादी(रूसी सैनिक) कभी भी लोगों को मारना नहीं बंद नहीं करेंगे। उन आतंकवादियों को पूरी ताकत लगाकर रोकने की जरूरत है। वे कुछ और नहीं समझते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस हमले की निंदा की है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर में रूसी गोलीबारी में मारे गए लोगों के शवों को देखा जा सकता है।गोलीबारी के बाद खरसोन के शिरोका बाल्का गांव में रेस्क्यू के लिए पहुंचे सुरक्षा कर्मीतस्वीर मई में मॉस्को में हुए ड्रोन अटैक की है। रूस ने यूक्रेन को इसका जिम्मेदार ठहराया था।

यूक्रेन का जंग में बढ़त बनाने का दावा
रूस की तरफ से ये हमला तब हुआ जब शनिवार को ही यूक्रेन की उप-रक्षामंत्री हेन्ना मेलियार ने रूस के कब्जे वाले खेरसान के नीपर नदी के पूर्वी तट पर यूक्रनी सैनिको के होने की अफवाहों को खारिज किया था। यूक्रेनी मिलिट्री के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने दक्षिण में बढ़त बनाई है, दक्षिणी जेपोरेजिया प्रांत में एक गांव और कुछ प्रमुख इलाकों पर कब्जा किया है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने जेपोरेजिया प्रांत के रोबोटाइन इलाके में कुछ सफलता मिली है। जेपोरेजिया पर इस समय रूस का कब्जा है, जिसे यूक्रेन दक्षिण में मेटियोपोल की ओर बढ़ते हुए वापस लेने की कोशिश कर रहा है।

एक हजार किलोमीटर में फैली लड़ाई
पिछले कुछ हफ्तों में फ्रंट लाइन पर लगभग 1000 किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर लड़ाई हुई है। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है। इसमें उसे पश्चिमी देशों से हथियारों और सैनिकों को ट्रेनिंग करने में मदद मिली है।

रूस में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कुर्स्क इलाके में एक ड्रोन और बेलगोरोद में तीन मार गिराए। यूक्रेन की तरफ से रूस के सीमाई इलाकों पर रोजना ही ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। मई में क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद से रूस पर ड्रोन अटैक बढ़ गए हैं। हाल के दिनों में मॉस्को और क्रीमिया दोनों पर हमले हुए हैं।

जंग के 17 महीनों के बाद रूस पर ड्रोन हमला यूक्रेन की रूस को अस्थिर करने की नीति का हिस्सा है जिसका मकसद रूस को जंग से पैदा हुए बुरे नतीजों को बताना है।

कार्गो शिप को रूस ने चेतावनी दी
वहीं, रूस ने बताया कि उसने ब्लैक सी में एक कार्गो शिप पर वार्निंग शॉट फायर किया है। शिप यूक्रेन के इजमैल पोर्ट की तरफ बढ़ रही थी। जिसे चेक करने के लिए रूस ने कहा था, लेकिन शिप के कैप्टन ने कोई जवाब नहीं दिया। पिछले ही महीने यूएन की कराई गई ग्रेन डील के बाद रूस ने पहली बार किसी शिप पर फायर किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 2 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 2 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 9 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 9 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 19 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
↑