इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी इस पूरे ही मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूरे ही मामले मे पुलिस ने हत्या की घटना अंजाम देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही महिला मित्र के प्रेमी को पुलिस जल्दी गिरफ्तार करेगी
14 जुलाई को अरविंदो हॉस्पिटल से बाणगंगा पुलिस को यहां सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किट्टू उर्फ कनीराम को उसके परिजन मृत अवस्था में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे हैं अतः जैसे ही पूरे मामले की जानकारी अरविंदो अस्पताल पहुंची और पूरे ही मामले में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को तकरीबन एक महीने बाद मिली जिसमें मृतक को सिर पर गंभीर चोट के बाद उसकी मौत होने की बात पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा कही गई इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक की पत्नी मनीषा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया प्रारंभिक तौर पर तो पत्नी के द्वारा किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन जब उससे सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया उसने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति किट्टू उर्फ कनिराम के द्वारा उसे आपत्तिजनक हालत में उसके प्रेमी बबलू के साथ देख लिया था उसके बाद ही पति के द्वारा लगातार परेशान किया जाता था और हर बात पर पति विवाद करता था , लेकिन पति के द्वारा समझाने के बाद कुछ दिनों तक तो पत्नी मनीषा दूर रही, लेकिन एक दिन जब घर पर अपने प्रेमी बबलू के साथ मौजूद थी उसी दौरान उसका पति कनीराम घर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया इसके बाद पत्नी मनीषा और उसके प्रेमी बबलू ने कनीराम के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन इसी दौरान घर पर 11 वर्षीय मृतका की बेटी आ गई जब उसने पिता को इस हालत में देखा तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को करने की बात कही लेकिन इसी दौरान मनीषा ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को यह कहते हुए डराया धमकाया कि यदि तुम पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देगी , तो मैं जेल चले जाऊंगी और तुम्हारी देख कौन करेगा, इस बात से 11 वर्षीय बच्ची डर गई और उसने इस घटनाक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी तो वहीं यह भी बताया जा रहा है कि हत्याकांड को पत्नी और प्रेमी बबलू ने अंजाम दिया है वही हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाला कनीराम का ऑटो चलाता था इसी दौरान वह जब घर आया तो कनीराम की पत्नी मनीषा से भी बातचीत होने लगी और इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उसके बाद जब कनीराम घर के बाहर जाता तो बबलू कनीराम के घर आकर कुछ वक्त कनीराम की पत्नी मनीषा के साथ बिताता था फिलहाल पूरे ही घटनाक्रम में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया तो वही हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी को भी पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार करेगी
