देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने की धमकी देने वाले की हत्या:FBI ने एनकाउंटर में किया ढेर; उप-राष्ट्रपति कमाल हैरिस को भी मारना चाहता था

ये रॉबर्टसन की वो तस्वीर है जिसे उसने फेसबुक पर पोस्ट कर बाइडेन को मारने की धमकी दी थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया।

Abhishek Raghuvanshi10 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाले को FBI ने मुठभेड़ में मार गिराया। अमेरिका की डोमेस्टिक इंटेलिजेंस एजेंसी FBI ने ये एनकाउंटर तब किया है जब राष्ट्रपति अगले साल होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए अमेरिका के उटाह राज्य जाने वाले थे। सितंबर 2022 में उटाह के ही एक व्यक्ति रॉबर्टसन ने बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी दी थी।

FBI के मुताबिक उनके अधिकारियों ने रॉबर्टसन को उटाह के साल्ट लेक सिटी में बुधवार को उसके घर पर सर्च वॉरंट और अरेस्ट वॉरंट देने की कोशिश की। पुलिस जब वहां पहुंची तो वो हथियारों से लैस था और उसने गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद FBI ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें रॉबर्टसन मारा गया। मुठभेड़ बुधवार को अमेरिका के समयानुसार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर हुई।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
रॉबर्टसन के एंकाउंटर के बाद उनके घर के बाहर मौजूद FBI के अधिकारियों की है।तस्वीर में रॉबर्टसन के इकट्ठा किए गए हथियारों को देखा जा सकता है।रॉबर्टसन अपनी बंदूक के साथ पोज देते हुए।तस्वीर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ कार में बैठे दिख रहे हैं। इस पल के ठीक एक मिनट बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

राष्ट्रपति बाइडेन को दी जानकारी
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक FBI ने रॉबर्टसन के एंकाउंटर की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी दी है। इस मामले में जब रॉबर्टसन की बेटी से सवाल किए गए तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। FBI ने बताया है कि रॉबर्टसन के पास कई खतरनाक हथियार थे। इनमें कई तरह की स्नाइपर राइफल भी शामिल हैं।

ट्रम्प के दुश्मनों को खत्म करना चाहता था रॉबर्टसन
रॉबर्टसन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस को धमकी देने के अलावा 2 और मामलों दर्ज थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के बुधवार को होने वाले उटाह दौरे से दो दिन पहले सोमवार को उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था।

इसमें उसने कहा था- मैनें अपनी M24 स्नाइपर राइफल से धूल साफ कर ली है। वहीं सितंब में उसने लिखा था- ये राष्ट्रपति की हत्या के लिए बिल्कुल सही समय है। पहले जो बाइडेन फिर कमला… दरअसल, रॉबर्टसन ट्रम्प का कट्टर समर्थक था। वो बाइडेन और कमला हैरिस से ट्रम्प के चुनाव हारने का बदला लेने के दावे करता था।

अमेरिका में राजनीतिक हत्याओं का डर बढ़ा
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में 1970 की तरह एक बार फिर से राजनीतिक हत्याओं का दौर लौट सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि उस दौरान लेफ्ट विंग ग्रुप अटैक करते थे अब राइटविंग ग्रुप्स ने उनकी जगह ले ली है।

हालांकि, 1970 में वामपंथियों से जुड़े समूह आम लोगों को निशाना नहीं बनाते थे। वो केवल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते थे। अमेरिका में ट्रम्प के चुनाव हारने के बाद 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया था।

1963 में हुई थी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या

अमेरिका के इतिहास में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हुई है। राजनीतिक वजहों से जान गंवाने वाले अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी थे। अमेरिका के टेक्सास राज्य में 22 नवंबर 1963 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए हैं,

लेकिन आखिर उनकी हत्या के पीछे का कारण क्या था, यह आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था। लोगों का मानना है कि ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी, जबकि कुछ अन्य लोग मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 4 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 5 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 11 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 12 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 22 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
↑