देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

पानी को लेकर युद्ध की नौबत:ईरान सीमा पर तालिबान ने सैकड़ों फिदायीन उतारे, हेलमंद नदी के पानी को लेकर विवाद

ईरान इस वक्त भीषण सूखे से जूझ रहा है। उसकी परेशानी अफगानिस्तान के साथ लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद के कारण बढ़ गई है। ईरान का दावा है कि हेलमंद नदी जल बंटवारे के समझौते पर तालिबान अमल नहीं कर रहा है।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ईरान इस वक्त भीषण सूखे से जूझ रहा है। उसकी परेशानी अफगानिस्तान के साथ लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद के कारण बढ़ गई है। ईरान का दावा है कि हेलमंद नदी जल बंटवारे के समझौते पर तालिबान अमल नहीं कर रहा है। इस बारे में मई में ही ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तालिबान को चेतावनी दी थी- या तो अफगानिस्तान समझौते का सम्मान करे या परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

इस चेतावनी के एक हफ्ते बाद ईरान और तालिबान के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी हुई। इसमें दो ईरानी गार्ड और एक तालिबान लड़ाके की मौत हो गई। इससे दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है। मामले से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार, तालिबान इस मामले में जरा भी झुकने को तैयार नहीं है। उसने युद्ध की तैयारी कर ली है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ये ईरान और अफगानिस्तान के बॉर्डर का मैप है। इसी इलाके में दोनों देशों की सेनाओं के बीच मुठभेड़ हुई थी। (मैप सोर्स- BBC)

इसके तहत सीमा क्षेत्र में हजारों सैनिक और सैकड़ों आत्मघाती हमलावर भेजे हैं। पहचान उजागर न करने की शर्त पर उन्होंने कहा कि सैनिकों और फिदायीनों के साथ मोर्चे पर अमेरिका द्वारा छोड़े गए वाहन और हथियार भी भेजे गए हैं। थिंक-टैंक मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के फतेमेह अमान का कहना है कि इन हालात के लिए ईरान खुद दोषी है।

97% ईरानी इलाका सूखे की चपेट में, पलायन बढ़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी सांसदों ने जून में कहा था कि सिस्तान और बलूचिस्तान में स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर पानी नहीं मिला तो ‘मानवीय आपदा’ उत्पन्न हो जाएगी। पिछले साल 10,000 से अधिक परिवार प्रांत की राजधानी से भाग गए। एक अनुमान के मुताबिक, बांध सूख रहे हैं और देश का 97% से अधिक हिस्सा सूखे से प्रभावित है। सिंचाई के साधन न होने से करीब 2 करोड़ लोग शहरों में चले गए।

ईरान का दावा- हमें हिस्से का 4% ही पानी मिला
ईरान और अफगानिस्तान के बीच 950 किलोमीटर लंबी सीमा है। दोनों देशों के बीच जल बंटवारे को लेकर 1973 में हेलमंद नदी समझौता हुआ था। पर संधि की न तो पुष्टि की गई और न ही पूरी तरह से अमल में आ पाई। अफगानिस्तान में ईरानी राजदूत हसन कजेमी कूमी कह चुके हैं कि पिछले साल ईरान को अपने हिस्से का सिर्फ 4% पानी ही मिला।

हेलमंद नदी की लंबाई 1150 किमी , इस पर बांध से आपत्ति
हेलमंद नदी का पश्चिमी हिंदुकुश पर्वत शृंखला में काबुल के पास उद्गम है। 1,150 किलोमीटर लंबी यह नदी हामन झील में गिरती है, जो अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर फैली हुई है। ये झील ईरान में मीठे पानी की सबसे विशाल झील है। हेलमंद के पानी से भरी यह झील 4,000 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। अफगानिस्तान ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए नदी पर कई जगह बांध बना लिए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 7 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 8 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 14 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 15 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑