देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

ईरान से जहाज बचाने उनमें हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा अमेरिका:अधिकारी ने कहा- गल्फ में वो अटैक करेंगे तो हम भी जवाब देने को तैयार

गल्फ में ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका अब होर्मुज के दर्रे से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों में नौसेना के हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा।

Abhishek Raghuvanshi4 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गल्फ में ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका अब होर्मुज के दर्रे से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों में नौसेना के हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा। ये वो इलाका है जहां से दुनिया में सप्लाई किए जाने वाले कुल तेल का 20% हिस्सा गुजरता है। अमेरिका ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि वो सैनिक तैनात करने से जुड़े एग्रीमेंट को जल्द ही लागू कर देंगे।

वहीं, जब अधिकारी से पूछा गया कि इस तैनाती से ईरान की फोर्सेज के साथ तनाव तो नहीं बढ़ जाएगा। इसके जवाब में अधिकारी ने कहा- ये तो उन (ईरान) पर निर्भर करता है। अगर ईरान अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा तो किसी तरह का तनाव पैदा नहीं होगा। वहीं, अगर उनकी तरफ से अटैक हुआ तो हम भी जवाब देने को तैयार हैं।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
ये तस्वीर अमेरिका ने शेयर की है जो अमेरिकी युद्धपोत USS बतान की है, ये फाइटर जेट, वॉरशिप और दूसरे एयरक्राफ्ट्स के साथ गल्फ की ओर बढ़ रहा है।तस्वीर होर्मुज पास की है, जहां ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की शिप एक ड्रिल में हिस्सा ले रही हैं।

अमेरिका ने गल्फ में तैनात किए F-16 लड़ाकू विमान
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने पिछले महीने गल्फ में लड़ाकू विमान भी तैनात किए थे। एक अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा था कि अमेरिका का A-10 अटैक एयरक्राफ्ट पहले से ही इलाके की निगरानी कर रहा है। अब F-16 लड़ाकू विमान भी तैनात किए गए हैं।

अमेरिका ने गल्फ में इस एक्शन की वजह ईरान से जहाजों को बचाना बताया था। अमेरिका ने इस इलाके में 3000 सैनिक तैनात करने की भी बात कही थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- होर्मुज पास दुनिया के लिए काफी अहम समुद्री रास्ता है। हमने देखा है कि ईरान कैसे इसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

ईरान ने ओमान की खाड़ी में कॉमर्शियल जहाज जब्त किया
अमेरिका और ईरान के बीच ओमान की खाड़ी में 2019 से जहाजों को जब्त करने को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से न्यूक्लियर डील खत्म कर ली थी। इसके बाद दोनों देश अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं।

गल्फ में होर्मुज पास भी उनमें से एक है।अब अधिकारियों का कहना है कि F-16 गल्फ में जहाजों को एयर कवर देगा। इस फैसले से गल्फ में ईरान को चुनौती देने के लिए अमेरिकी सेना की मौजूदगी भी बढ़ेगी।

दरअसल, अमेरिका ने पिछले महीने ईरान पर ओमान की खाड़ी में एक कॉमर्शियल जहाज पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। US नेवी ने दावा किया था कि उसने ईरान को 2 कॉमर्शियल तेल के टैंकर रिचमंड वोयेजर को जब्त करने से रोका। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी नेवी ने बताया कि बाहमास के झंडे वाले 2 टैंकर गल्फ ऑफ ओमान से गुजर रहे थे। तभी ईरान की नेवी वेसल ने उस पर हमला कर दिया।

वहीं ईरान के मुताबिक, उसे कोर्ट से टैंकर को जब्त करने के ऑर्डर मिले थे। ईरान ने दावा किया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर उनके वेसल से टकरा गया था। इस वजह से वेसल में सवार 5 क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उसे जब्त करने का आदेश मिला था

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 9 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 9 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 16 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 16 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑