
- बेटी के लिए रिश्ता देखने धार गए थे दंपती, महिला चाहती थी कि उसके पिता को भी साथ में ले जाएं।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मूसाखेड़ी निवासी पप्पू पुत्र मांगीलाल अलावा पत्नी अंकिता को लेकर बेटी के लिए रिश्ता देखने धार गया था। रास्ते में दोनों में कहासुनी हो गई। अंकिता चाहती थी कि उसके पिता भी साथ चलें। दोनों धार से लौटे और इसी बात पर बहस होने लगी। इसके बाद अंकिता ने जहर खा लिया। पप्पू ने भी उससे जहर की पु़ड़िया छीनी और खुद खा ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
