देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

प्राइवेट स्कूल ने रोकी टीसी, सरकारी स्कूल में बच्चियों को नहीं मिल रहा प्रवेश

कलेक्टर ने तुरंत शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने भेजा, जनसुनवाई में कई लोगों ने कलेक्टर को सुनाई पीड़ा।

Abhishek Raghuvanshi12 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर ने तुरंत शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने भेजा, जनसुनवाई में कई लोगों ने कलेक्टर को सुनाई पीड़ा।

प्रशासनिक संकुल में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मंगलवार को बांणगंगा में रहने वाली रिंकी गिलवाल पहुंची। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से हमारी आमदानी आधे से भी कम रह गई है। इसलिए दोनों बच्चियों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते। बच्चियों को कर्मा नगर स्थित शांति विद्या निकेतन स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, लेकिन बाणगंगा के सरकारी स्कूल में बच्चियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल वाले फीस जमा नहीं करने पर टीसी नहीं दे रहे। सरकारी स्कूल वाले भी भगा देते हैं। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंग शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को महिला के साथ स्कूल में जाकर प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही शाम को रिपोर्ट भी बुलाई है।

इंदौर के कंडिलपुरा क्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग महिला राधाबाई को रोजगार
और उसके परिवार के भरण-पोषण के लिए कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने जनसुनवाई में रेट्रोफिटिंग स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह वाहन मिलने से राधाबाई अब अपना छोटा व्यवसाय प्रारंभ कर परिवार का बेहतर रूप से भरण-पोषण करेगी। इसी तरह जनसुनवाई में पहुंचे अन्य आवेदकों को भी कलेक्टर ने उनकी जरूरत के मुताबिक मदद उपलब्ध कराई।

बेसहारा विधवा महिला को दी सहायता
इसके अलावा दीपिका चौहान को, जो एक बेसहारा विधवा महिला है, उसे पांच हजार रुपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। साथ ही इसे विधवा पेंशन स्वीकृत करने और बीपीएल राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई में पहुंची बरखा सोनी ने कहा कि पति से तलाक के बाद से ही 15 साल के मानसिक विकलांग बेटे का भरण पोषण कर रही हूं। माता-पिता भी गरीब हैं, इसलिए उन पर भी बोझ नहीं बन सकती। महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। बरखा का कहना है कि प्राइवेट नोकरी कर खुद और बच्चे का जीवन यापन कर रही हूं।

ड्रेनेज की समस्या नहीं हुई दूर
साईं नेचर कालोनी राऊ में रहने वाले रहवासी बदबू और गंदगी से परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कालोनी की ड्रेनेज लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा। परेशान रहवासी कालोनाइजर से कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। मामले में एडीएम ने जांच कराने की बात कही

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 12 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 12 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 13 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 18 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 18 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 25 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 25 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 दिन पहले
↑