शुजालपुर नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता परमार अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कोरबा जिले के चैतमा पहुंची । जहां उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। इसके साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरा कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किरण मरकाम,कोरबा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, जिला महामंत्री ललिता डिक भी उनके साथ मौजूद रहीं।
