तालिबान की मदद कर रही अमेरिका की खुफिया एजेंसी:अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति का दावा- CIA ने 2 रूसी हेलिकॉप्टर दिए, सीक्रेट मीटिंग्स भी की
मई 2021 में अमेरिका ने अचानक अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ रही अपनी सेना को वापस बुला लिया था। अपने नागरिकों समेत उन लोगों को भी निकाला जिन्होंने तालिबान से लड़ने में अमेरिका की मदद की थी।
मई 2021 में अमेरिका ने अचानक अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ रही अपनी सेना को वापस बुला लिया था। अपने नागरिकों समेत उन लोगों को भी निकाला जिन्होंने तालिबान से लड़ने में अमेरिका की मदद की थी। अब अफगानिस्तान के ही पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने दावा किया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA तालिबान के साथ बैठकें कर रही है।
CIA ने उन्हें 2 रूसी Mi-17 हेलिकॉप्टर भी दिए हैं। जो अभी काबुल एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से में खड़े हैं। उन्होंने कहा- ये हेलिकॉप्टर तालिबान के कब्जे से पहले इस्तेमाल किए जाते थे और मेंटनेंस के लिए UAE ले जाए गए थे। CIA ने अब इन्हें तालिबान को सौंप दिया है।

तस्वीर अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह की है। (फाइल)
रणनीतिक फायदे के लिए तालिबान का इस्तेमाल
अमरुल्लाह सालेह ने अमेरिका पर तालिबान से साथ सांठ-गांठ करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने दोहा डील के जरिए तालिबान को करोड़ों दिए हैं। इसके जरिए अमेरिका तालिबान का इस्तेमाल अपने रणनीतिक हितों के लिए करना चाहता है।
पंजशीर घाटी में तालिबान की जीत के बाद अमरुल्लाह सालेह ने अफगानिस्तान छोड़ दिया था। उन्होंने तालिबान से लड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। बाइडेन के जल्दबाजी में अफगानिस्तान ने सेना निकालने का सालेह ने विरोध भी किया था।
जानें क्या है वो दोहा डील जिसके जरिए तालिबान ने CIA से मुलाकात की
फरवरी 2020 में अमेरिका और तालिबान के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाने की प्रतिबद्धता जताई थी। तालिबान भी अमेरिकी सैनिकों पर हमले बंद करने को तैयार हुआ था। तब से अमेरिका और तालिबान के बीच इसी दोहा डील के जरिए बातचीत होती है।
समझौते में यह भी तय हुआ था कि तालिबान अमेरिका या इसके सहयोगियों के विरूद्ध काम नहीं करेगा। सालेह के मुताबिक ये डील अमेरिका की एक साजिश है जिसके जरिए वो तालिबान का इस्तेमाल अपने हितों के लिए करना चाहता है।
अमेरिका ने क्यों की थी अफगानिस्तान में घुसपैठ
2001 में न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन पर 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने अमेरिका पर हुए हमले का बदला लेने का वादा किया था। हालांकि, सालों तक लड़ाई के बाद भी अमेरिका कामयाब नहीं हो सका। सैकड़ों सैनिकों की मौत और अरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी लड़ाई का कोई नतीजा नहीं निकला।
साल 2004 तक यह संगठन पश्चिमी बलों और नई अफगान सरकार के खिलाफ फिर से विद्रोह करने की स्थिति में आ गया। बढ़ते हमलों के जवाब में, नए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में सैनिकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी की।
एक समय, अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के सैनिकों की संख्या 1,40,000 तक पहुंच गई थी। हालांकि, 2020 में डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों का वापस बुलाने की घोषणा कर दी। इसके बाद 2021 में बाइडेन के प्रशासन ने ये काम पूरा किया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले