यूक्रेन को क्लस्टर बम देगा अमेरिका:ये फ्रांस-ब्रिटेन समेत 108 देशों में बैन; पाक ने भारत पर लगाया था इनके इस्तेमाल का आरोप
रूस से जंग के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर बम देने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात तक कर दी जाएगी।
रूस से जंग के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर बम देने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात तक कर दी जाएगी। 3 अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि यूक्रेन को दिए जाने वाले वेपन पैकेज में क्लस्टर हथियार होंगे जिन्हें 155 मिलिमीटर की होवित्जर तोप से दागा जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पिछले हफ्ते राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन को क्लस्टर हथियार देने का सुझाव दिया था। इसके बावजूद की 2008 में 108 देश क्लस्टर बम पर बैन लगाने के UN कंवेंशन को साइन कर चुके हैं। इनमें फ्रांस और ब्रिटेन जैसे अमेरिका के सहयोगी देश भी शामिल हैं।
जंग में दोनों तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे क्लस्टर बम
ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन दोनों ही जंग में क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2022 में यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले इलाके में क्लस्टर बम दागे थे। इसमें 8 बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई थी। HRW की अधिकारी मैरी वेयरहेम के मुताबिक जंग में क्लस्टर बम के इस्तेमाल से लोगों की जान जा रही है और सालों तक जाती रहेगी।
दरअसल रूस, अमेरिका और यूक्रेन तीनों ही देशों ने 2008 की क्लस्टर बमों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाली UN की संधि पर साइन नहीं किया है। जेलेंस्की काफी समय से अमेरिका से क्लस्टर हथियारों की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इनके इस्तेमाल से वो रूसी सैनिकों के ठिकानों को आसानी से तबाह कर पाएंगे।
तीन तस्वीरों के जरिए देखें कि क्लस्टर बम कैसे काम करता है….
क्या होते हैं क्लस्टर बम…
क्लस्टर बम एक ऐसा हथियार है जिसे हवा में रिलीज करने पर कई छोटे-छोटे बम निकलते होते हैं। ये छोटे बम साधारण बमों की तुलना में ज्यादा इलाके को प्रभावित करते हैं। ये खतरनाक इसलिए माने जाते हैं क्योंकि मुख्य बम से निकलने वाले कई सारे छोटे विस्फोटक निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादातर मामलों में इनकी चपेट में आम नागरिक भी आते हैं। इन्हें लड़ाकू विमानों के जरिए आसमान और तोपों के जरिए जमीन से भी दागा जा सकता है।
बम के फटने के बाद आसपास गिरने वाले छोटे विस्फोटक लंबे समय तक पड़े रह सकते हैं। ऐसे में जंग खत्म हो के बाद भी इनकी चपेट में आने से जान जा सकती है। यह विरोधी सैनिकों को मारने या उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
भारत पर लगे क्लस्टर बम के इस्तेमाल के आरोप
2019 की बात है, भारतीय सेना ने LOC पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय सेना पर क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा- भारत ने नियंत्रण रेखा पर आम नागरिकों को निशाना बनाया है, क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया है जो निंदनीय है। ये जिनेवा संधि और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।”
भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था- पाकिस्तानी सेना लगातार घुसपैठ कराकर और चरमपंथियों को बढ़ावा देती है। भारतीय सेना ने कार्रवाई लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना की चौकियों और चरमपंथी घुसपैठियों के खिलाफ की है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



