जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अनाज मंडी व्यापारी ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद उसके बड़े भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के रहने वाले अनाज मंडी व्यापारी ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली मंडी व्यापारी का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था पत्नी द्वारा कोर्ट में भरण पोषण का केस लगा रखा था कुछ दिन पूर्व परिवार न्यायालय में जब तारीख लगी थी तब उसका पत्नी से विवाद हुआ था तब से ही वह डिप्रेशन में था मृतक के भाई के मुताबिक मृतक अशोक मंत्री है जो छावनी अनाज मंडी में अनाज व्यापारी है फिलहाल मृतक के पास से इसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है जहर खाने के पहले अशोक में अपने दोस्त को फोन लगाकर यह बताया था कि उसने जहर खाया है जिसके बाद उनका दोस्त ने अशोक के बड़े भाई अनिल मंत्री को इस बात की जानकारी दी अनिल जब अशोक के घर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में घर में पड़ा हुआ था इसके बाद उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
