
- विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ किया लोकार्पण
- विधायक के प्रयासों के चलते जनता को मिली नवीन थाना परिसर भवन की सौगात
- महिलाओं की शिकायत के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती – विधायक विजयवर्गीय
इंदौर :- युवा एवं सक्रिय विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर का विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक आकाश विजयवर्गीय की सक्रियता के चलते क्षेत्र की जनता को कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 3 में अब तक 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य हो चुके है। क्षेत्र के जागरूक विधायक के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को शासन की समुचित योजनाओं का लाभ मिल रहा हैI

जनता की कानून संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं महिलाओं की शिकायत को मजबूती मिले इसके लिए विधायक विजयवर्गीय लगातार प्रयत्नशील रहते है।
विधानसभा क्षेत्र 3 स्थित एमजी रोड थाना परिसर में जगह की कमी के कारण पुलिस जवानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिससे कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थीI आखिरकार विधायक विजयवर्गीय के प्रयासो के परिणाम स्वरूप आज क्षेत्र की जनता को 1.2 करोड़ की लागत से नवनिर्मित, सुसज्जित थाने के भवन की सौगात मिली।
इसमें महिलाओं की शिकायत के लिए विशेष सुविधा रहेगी, उनकी शिकायत के लिए एक स्पेशल विंग यहां मुस्तैद रहेगा जो उनकी शिकायत की जांच कर मजबूती से उनके लिए कार्यरत रहेगा।
प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा जी की गरिमामई उपस्थिति में एमजी रोड थाने के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे।

