शुजालपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 48 वर्ष पूर्व कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आपातकाल की विभीषिका पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
दिगंबर जैन समाज की विद्या वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मीसाबंदी परिवार शामिल हुए। गौरतलब है कि 25 जून 1975 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल में शुजालपुर क्षेत्र के भी बहुत से परिवार आपातकाल के शिकार हुए थे। इसलिए इस जनसंवाद कार्यक्रम में पीड़ित लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदियों के परिजनों को भी मंत्री परमार द्वारा सम्मानित किया गया।
