अव्यवस्था से त्रस्त होकर माता-पिता बन गए नर्स, एक ने बच्चे को लिया, दूसरे ने खींचा सिलिंडर
अस्पताल में हाल-बेहाल, कोई नहीं देता ध्यान, 10 दिन से अस्पताल में भर्ती है बच्चा, किसी ने सहयोग तक नहीं किया।
अस्पताल में हाल-बेहाल, कोई नहीं देता ध्यान, 10 दिन से अस्पताल में भर्ती है बच्चा, किसी ने सहयोग तक नहीं किया।
आठ माह का मासूम बच्चा निमोनिया के इलाज के लिए दस दिनों से इंदौर के एमवाय अस्पताल के पीआइसीयू वार्ड में भर्ती है। बच्चे की देखभाल के लिए उसके माता-पिता सुबह से शाम तक वार्ड के बाहर ही बैठे रहते हैं। शुक्रवार को बच्चे को एक्स-रे के लिए लेकर जाना था, लेकिन बच्चे को वहां तक ले जाने के लिए कोई भी कर्मचारी सामने नहीं आया, जबकि यहां मरीजों को स्ट्रैचर से लेकर जाने के लिए कर्मचारी तैनात है। थोड़ी देर तक माता-पिता ने राह देखी, लेकिन जब कोई नहीं आया तो वे खुद ही आगे आए। मां ने बच्चे को गोद में लिया और पिता आक्सीजन का सिलिंडर धकाते हुए उनके साथ चलते रहे।
एमवाय अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी भी यह नजारा देखते रहे, लेकिन किसी ने सहयोग करना उचित नहीं समझा। क्योंकि उनके लिए यह आम बात हैं। जोजलवाड़ी (खरगोन) से आए पिता जगदीश ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं। बच्चे को निमोनिया हो गया है। यहां खुद को सभी काम करना पड़ता है।
कर्मचारी से कहा तो बोला- अभी इंतजार करो
जगदीश ने बताया कि सिलिंडर उठाने के लिए कर्मचारियों से कहा गया तो वे थोड़ा इंतजार करने को कहते रहे। इसके बाद किसी ने मुझसे कहा कि आप ही लेकर चले जाएं कोई नहीं सुनेगा। इस पर खुद ही अपनी पत्नी के साथ लेकर गया। बच्चा जल्दी से स्वस्थ हो जाए, बस यहीं चाहते हैं। जिम्मेदारों ने कहा कि यदि कुछ ऐसा है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एक्स-रे करवाने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार
महूनाका क्षेत्र से गोविंद अपना एक्स-रे करवाने के लिए एमवाय अस्पताल में आए, लेकिन उन्हें भी यहां काफी देर तक इंतजार करवाया गया। गोविंद ने बताया कि वे पेट दर्द होने पर एक्स-रे करवाने के लिए यहां आए थे। करीब 30 मिनट बाहर इंतजार करवाने के बाद उन्हें अंदर लेकर गए। अंदर मौजूद स्टाफ ने उन्हें लेटा दिया और वे गपशप करने में व्यस्त रहे। करीब 15 मिनट तक ऐसा ही चलता रहा।
ये आम दृश्य एमवाय अस्पताल में
एमवाय अस्पताल में मरीजों के स्वजन को स्ट्रेचर धकाते देखना आम बात है। यही नहीं, बुजुर्ग व बच्चों को भी स्ट्रेचर धकाते देखा जा सकता है। मध्यभारत के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में मरीजों को इस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि यहां सुविधाएं देने के नाम पर जिम्मेदार बड़े-बड़े वादे करते हुए नजर आते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले