
एक तरफ हाई कोर्ट द्वारा गठित कमेटी चंपू , चिराग, धवन सहित अन्य भू माफियाओं की जांच कर रही है ताकि भूखंड पीड़ितों को न्याय दिलवाया जा सके। सेटेलाइट हिल्स , कालिंदी और फिनिक्स के मामले में चल रही जांच में इन भू माफियाओं ने कई पैंतरे दिखाएं और प्लॉट की बजाए पीड़ितों को उनकी राशि लौटाने की बात ब्याज सहित की , साथ ही यह भी कहा कि उनके पास प्लॉट है ही नहीं । दूसरी तरफ प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ कि कालिंदी गोल्ड सिटी में 2 एकड़ जमीन अलग से पुलक बिल्डकॉन को बेच दी गई और इस जमीन पर भी चंपू एंड कंपनी द्वारा प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं और दूसरी तरफ पीड़ितों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है । जमीन भी 15 से 20 करोड़ रु मूल्य की है ।अब कलेक्टर डॉ इल्लाया राजा टी के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने थाना बाणगंगा पर चंपू पुत्र आर्जव अजमेरा सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
