अमेरिका के 7000 खुफिया पेपर लीक करने वाले की मौत:चीन पर परमाणु हमले के प्लान का खुलासा किया था; राष्ट्रपति को देना पड़ा था इस्तीफा
तस्वीर डेनियल एलसबर्ग की है, जो गिरफ्तारी के बाद प्रेस को जानकारी दे रहे हैं। अमेरिका का सबसे डेंजरस मैन कहे जाने वाले व्यक्ति डेनियल एलसबर्ग का शुक्रवार को 92 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया।
अमेरिका का सबसे डेंजरस मैन कहे जाने वाले व्यक्ति डेनियल एलसबर्ग का शुक्रवार को 92 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने 1955 से 1975 तक चली वियतनाम जंग के बारे में बोले गए अमेरिका के झूठ को लोगों के सामने लाया। दरअसल, उन्होंने प्राइवेट कंपनी में मिलिट्री एनालिस्ट के तौर पर काम करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के 7000 खुफिया पेपर लीक कर दिए थे।
इसमें जंग से जुड़ी अहम जानकारियां थीं। इन खुलासों के चलते तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को 1974 में इस्तीफा देना पड़ा था। इतना ही नहीं एलसबर्ग ने अमेरिका के उस प्लान को भी लीक किया था, जिसमें चीन पर परमाणु अटैक करने की जानकारी थी। इसके चलते अमेरिका के तत्कालीन नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर हेनरी किसिंगर ने एलसबर्ग को डेंजरस मैन, यानी खतरनाक आदमी कहा था।
एलसबर्ग के खुलासों से अमेरिकी राष्ट्रपति को देना पड़ा इस्तीफा
1967 में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी रॉबर्ट एस मैकनामरा ने एक कमिशन बनाया, जिसका काम वियतनाम जंग के बारे में सारी डिटेल्स इकट्ठा करना था। ये डिटेल्स इकट्ठा करने वालों में एक डेनियल एलसबर्ग भी थे। कमिशन की इंक्वायरी में सामने आया कि अमेरिका की सरकारें लोगों को झूठ बोल रही हैं कि वो वियतनाम में लड़ी जा रही जंग जीतने वाले हैं। वियतनाम जाकर की गई जांच में सामने आया था कि अमेरिका के सैनिकों को सिर्फ मरने के लिए वियतनाम भेजा जा रहा है।
एलसबर्ग ने 1971 में ये जानकारी लीक कर दी। उन्होंने अपनी जांच के 7 हजार पेपर अमेरिका के बड़े अखबारों न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंटन पोस्ट और AP को दिए थे। इसके चलते एलसबर्ग पर चोरी, जासूसी और साजिश के आरोप लगे थे। सरकार ने तो न्यूयॉर्क टाइम्स के पब्लिकेशन तक को बंद कराने का फैसला ले लिया था। एलसबर्ग के खुलासों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था। वियतनाम जंग में अमेरिका के 50 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई थी, जबकि इसमें वियतनाम के 2 लाख से ज्यादा नागरिक भी मारे गए थे।
चीन पर अमेरिका के परमाणु हमले के प्लान का भी खुलासा किया
1958 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने ताइवान के एक आईलैंड पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया था। इस बीच अमेरिका ताइवान की मदद के लिए आगे आया था। डेनियल एलसबर्ग की लीक की गई फाइलों में खुलासा हुआ था कि ताइवान की मदद के लिए अमेरिका ने चीन पर परमाणु हमले की भी तैयारी कर ली थी।
उस दौरान चीन के पास परमाणु हथियार नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा था कि अगर अमेरिका चीन पर अटैक करेगा तो रूस उसकी मदद के लिए आगे आता। इससे परमाणु युद्ध शुरू हो सकता था।
दो हफ्ते अंडरग्राउंड रहने के बाद दी गिरफ्तारी
7000 पेपर्स के खुलासे के तुरंत बाद FBI जान चुकी थी कि ये काम एलसबर्ग का है। डेनियल एलसबर्ग खुफिया फाइलों का खुलासा करने के बाद 2 हफ्तों तक अंडरग्राउंड रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अमेरिका के बोस्टन शहर में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद उन्होंने कहा- अमेरिका का जिम्मेदार नागिरक होने के नाते मैं वियतनाम जंग से जुड़ी जानकारियों लोगों से और नहीं छिपा सकता था। मैनें जो कुछ किया उसका नतीजा भुगतने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


