कनाडा में ट्रक-बस की टक्कर, 15 लोगों की मौत:10 घायल; मरने वाले सीनियर सिटिजंस, अधिकारी बोले- बढ़ सकता है आंकड़ा
बस हाईवे 5 पर साउथ की ओर जा रही थी और ट्रांस-कनाडा हाईवे के पूर्व की ओर जाने वाली लेन को पार कर रही थी, तभी यह ट्रक से टकरा गई। कनाडा के मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई।
कनाडा के मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। बस में सीनियर सिटिजन्स सवार थे।
कनाडा स्थित सीबीसी न्यूज ने आरसीएमपी मैनिटोबा कमांडिंग ऑफिसर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल के हवाले से यह जानकारी दी।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीर…
अधिकारी ने कहा- मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
अधिकारी के मुताबिक, बस में 25 लोग सवार थे जिनमें से अधिकांश सीनियर सिटिजन्स थे। हादसा कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुआ। बस पश्चिमी मनिटोबा शहर दाउफिन से जा रही थी।
रॉब हिल ने कहा कि 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हिल ने कहा, दुख की बात है कि मैनिटोबा और पूरे कनाडा में यह दिन त्रासदी और दुख के रूप में याद किया जाएगा।
आप जिससे प्यार करते हैं वह आज रात घर नहीं आएगा
एक्सीडेंट के बाद हिल एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा, दाउफिन में बहुत से लोग अपने घरवालों का वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि यह जानना कितना मुश्किल है कि जिस व्यक्ति से आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वह आज रात घर आएगा या नहीं। मुझे खेद है कि हम आपको निश्चित उत्तर नहीं दे सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना स्थल पर एक अधिकारी रॉब लैसन को भेजा गया है। लैसन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सीनियर्स को ले जा रही बस हाईवे 5 पर साउथ की ओर जा रही थी और ट्रांस-कनाडा हाईवे के पूर्व की ओर जाने वाली लेन को पार कर रही थी, तभी यह ट्रक से टकरा गई।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दुख जताया
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कहा, कारबेरी, मैनिटोबा से आने वाली खबर काफी दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है लेकिन हम सब आपके साथ हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


