बेलारूस पहुंचे रूस के परमाणु हथियार:राष्ट्रपति लुकाशेंको बोले- ये हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए बमों से 3 गुना ज्यादा खतरनाक
तस्वीर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की है। वो रूस से मिले परमाणु हथियारों के बारे में बता रहे हैं। रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा अब बेलारूस पहुंचने लगा है।
रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा अब बेलारूस पहुंचने लगा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की है। रूस के टीवी चैनल रोसिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमें मिसाइलें और बम मिले हैं। ये बम 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से 3 गुना ज्यादा खतरनाक हैं। 1991 के बाद पहली बार रूस ने विदेशी धरती पर न्यूक्लियर वेपन तैनात किए हैं।
लुकाशेंको ने बताया कि इन परमाणु हथियारों को रखने के लिए सोवियत संघ के समय की 6 न्यूक्लियर फैसिलिटीज को ठीक किया गया। उन्होंने कहा- पश्चिम के देश 2020 से हमें कई टुकड़ों में तोड़ना चाहते थे। हमेशा से हम उनका टारगेट रहे हैं। अब ये बदलेगा।
‘जरूरत पड़ी तो इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं’
लुकाशेंको ने कहा- अगर जरूरत पड़ी तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इनके इस्तेमाल की मंजूरी के लिए मुझे सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी। हालांकि, रूस ये साफ कर चुका है कि बेशक ये हथियार बेलारूस में हों, लेकिन इन पर कब्जा रूस का ही रहेगा। रूस की एटॉमिक एजेंसी ही इनकी देखरेख करेगी।
लुकाशेंको ये भी कहा हैं कि वो रूस के परमाणु हथियारों को अपने बॉर्डर वाले इलाकों पर तैनात करेंगे। बेलारूस का बॉर्डर 3 नाटो देशों से लगता है। इनमें लिथुआनिया, लातविया और पोलैंड शामिल हैं।
रूस आखिर क्यों बेलारूस में तैनात कर रहा परमाणु हथियार?
25 मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा की थी। पुतिन ने कहा था कि बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको काफी समय से परमाणु हथियारों को उनके देश में तैनात करने की मांग कर रहे हैं। बेलारूस के साथ रूस के करीबी सैन्य संबंध हैं।
पुतिन ने कहा था कि रूसी परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती का कारण ब्रिटेन का यूक्रेन को आर्मर पियर्सिंग शेल मुहैया कराना है, जिसमें यूरेनियम होता है। पुतिन का कहना था कि परमाणु हथियारों को बेलारूस में रख कर रूस वही कर रहा है जो अमेरिका ने कई दशकों से बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और तुर्की में परमाणु हथियारों को रख कर किया।
पुतिन ने यह भी कहा था कि रूस का ये कदम परमाणु हथियारों से जुड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय संधि की अवहेलना नहीं करता है। जबकि, अमेरिका ने नाटो सहयोगियों के इलाके में हथियार तैनात कर संधि का उल्लंघन किया है। पुतिन ने यह साफ किया था कि बेलारूस में परमाणु हथियारों की देखरेख रूसी सैनिकों के हाथ में होगी। इससे परमाणु अप्रसार समझौते का कोई उल्लंघन नहीं होता है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

