यूक्रेन ने रूसी कब्जे से वापस ली बिल्डिंग, लहराया झंडा:रूस के टॉप ऑफिसर की मौत; पुतिन बोले- जंग के लिए पर्याप्त हथियार नहीं
फुटेज में बिल्डिंग के ऊपर यूक्रेन का झंडा और पास में रूसी सानिकों के शव नजर आ रहे हैं। यूक्रेन ने अब रूस पर जवाबी हमला करना शुरू कर दिया है।
यूक्रेन ने अब रूस पर जवाबी हमला करना शुरू कर दिया है। हाल ही में यूक्रेन की आर्मी ने नेसकुचने शहर में रूस के कब्जे से अपनी एक बिल्डिंग को वापस लिया और उस पर यूक्रेन का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया। रॉयटर्स के मुताबिक, बिल्डिंग के पास 3 रूसी सैनिकों के शव भी मौजूद थे। वहीं जपोरीजिया क्षेत्र में रूस की सेना के टॉप अफसर व्लादिमीर रोगोव की हमले में मौत हो गई।
दूसरी तरफ, मंगलवार को क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग को लेकर एक बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने कहा कि यूक्रेन के जवाबी हमले का सामना करने के लिए उनके पास पर्याप्त हथियार नहीं है। पुतिन ने कहा- 16 महीने से चल रहे इस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमारे पास कई चीजों की कमी हो गई है। फिर चाहे वो हथियार हों, एयरक्राफ्ट और ड्रोन्स हों या कम्यूनिकेशन डिवाइस। हमारे पास कई टैंक्स और एंटी टैंक वेपन्स की कमी है। हालांकि, हमारी मिलिट्री से जुड़ी कंपनियां इन्हें तेजी से डेवलप करने में जुटी हुई हैं।
पुतिन ने यूक्रेन के हमलों में नुकसान की बात से किया इनकार
दरअसल, अमेरिका और दूसरे देशों की तरफ से प्रतिबंध लगने के बाद रूस को एडवांस्ड वेपन्स के लिए जरूरी सामान इम्पोर्ट करने में दिक्कत आ रही है। वहीं, रूस ने यूक्रेन की तरफ से हो रहे सभी हमलों को नकार दिया है। पुतिन ने कहा- पिछले हफ्ते यूक्रेन की तरफ से जवाबी हमले शुरू होने के बाद अभी तक कोई ऐसा नुकसान नहीं हुआ है कि हमें अपनी सेना को नए आदेश देने पड़ें। हमें मैदान में और सैनिकों को उतारने की भी फिलहाल जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही पुतिन ने ये भी धमकी दी कि अगर बॉडर के पास यूक्रेन के हमले ऐसे ही जारी रहे तो वो इसे रोकने के लिए उनकी और जमीन पर कब्जा कर लेंगे। रूस लगातार ब्लैक सी ग्रेन डील को भी खत्म करने की चेतावनी दे रहा है। उसका कहना है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने उसे धोखा दिया है। UN और तुर्किये की पहल पर साइन हुए ये डील 17 जुलाई को एक्सपायर हो रही है। ऐसे में इसे बरकरार रखने का फैसला रूस के हाथ में है।
पुतिन बोले- जंग खत्म करनी है तो यूक्रेन को हथियार भेजना बंद करो
पुतिन ने ये भी कहा कि अगर पश्चिमी देश ये जंग खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले कीव को हथियार सप्लाई करना बंद करना होगा। पुतिन ने बताया कि रूस यूक्रेन को डीमिलिट्रलाइज कर रहा है। अगर यूक्रेन की समस्या को बातचीत से सुलझाना है तो बाकी देशों को उसे हथियार और मदद भेजना बंद करना होगा, नहीं तो ये संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा।
जेलेंस्की के होमटाउन पर रूस का हमला, 10 की मौत
इससे पहले मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रीवी रीह पर हमला किया था जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रूस के डिफेंस डिपार्टमेंट ने एक वीडियो भी रिलीज किया है। इसके जरिए उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका के हथियार और जर्मनी के लेपर्ड टैंक अब उनके कब्जे में हैं। करीब एक हफ्ते पहले जंग के बीच यूक्रेन का सबसे बड़ा डैम काखोवका तबाह हो गया था। 30 से ज्यादा गांव और कस्बों में बाढ़ आ गई थी। 2000 घर पूरी तरह से पानी में समा गए थे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



