मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं वही रविवार को राऊ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के बुलावे पर दतिया जिले के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार रविवार को जीतू पटवारी से मिलने उनके निवास पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया ।
वही इस दौरान पंडोखर सरकार ने राऊ विधायक जीतू पटवारी को आगामी विधानसभा चुनाव में 40 हजार से अधिक मतों से विजय होने का आशीर्वाद दिया ,,,, दरअसल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा अपने क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में रविवार को राव क्षेत्र में पंडोखर सरकार को कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी बुलाया गया था जहां बड़ी संख्या में छेत्र की जनता को पंडोखर सरकार ने अध्यात्मिक प्रवचन भी सुनाया।
