इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजन के मुताबिक युवक बदमाशों की धमकी से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के जव्हार टेकरी में रहने वाले युवक सनी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजन के मुताबिक रविवार को उसका साथ में काम करने वाले युवकों से विवाद हुआ था जिसमें सनी के साथ युवकों द्वारा मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट चंदननगर थाने पर दर्ज कराई गई थी वही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मारपीट करने वाले युवक उसके ऊपर राजीनामा करने को लेकर दबाव बना रहे थे और उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है मृतक सनी के भाई ने राजेंद्र अनिल रोहित और मोहित पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा उसके भाई को धमकी दी जा रही थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है
