इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ एक्सटॉर्शन का केस दर्ज करवाया पति का आरोप है कि पत्नी उसका केस चल रहा है। लेकिन अब पत्नी तलाक के लिए 6 करोड़ रुपए मांग रही है।
दरअसल शिकायत भवर कुआं थाना पुलिस को मिली है पुलिस के मुताबिक फरियादी राम राजपूत की शिकायत पर उसकी पत्नी खुशबू परमार निवासी ललितपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी जिसके कारण दोनों अलग रह रहे थे पत्नी ने फैमिली कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज करवाया हुआ था जिसकी सुनवाई चल रही है लेकिन अचानक कल पति राम राजपूत ने पुलिस को अपनी पीड़ा व्यक्त कर दी फरियादी पति ने बताया की पत्नी 6 करोड रुपए की मांग कर रही है गाली गलौज कर मोबाइल पर धमकी दे रही है व्हाट्सएप पर मैसेज भी कर रही है साथ ही पैसा नहीं देने से जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दे रही है।
