
इंदौर। चार वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला एरोड्रम क्षेत्र का है। आरोपित का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसकी पत्नी चार वर्षीय बेटी के साथ एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित मायके में रह रही है। दो दिन पहले आरोपित ससुराल गया और झगड़ा कर बेटी को साथ ले आया। पत्नी को यह बात पता चली तो उसने एमआइजी पुलिस की मदद ली और बेटी को वापस साथ ले आई।
बच्ची को नहलाने के दौरान घटना का पता चला
शुक्रवार को बच्ची की नानी उसे नहला रही थी कि इस दौरान बच्ची ने बताया कि नानी हाथ मत लगाओ दर्द हो रहा है। पूछताछ करने पर बच्ची ने हकीकत बताई मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
