
बाबूलाल पुत्र अमृतलाल को बाइक सवार ने लूट लिया।आरोपित लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और रुपये छीन लिए। पुलिस के मुताबिक भोपाल निवासी बाबूलाल ट्रेन से उतर कर द्वारकापुरी जा रहे थे। आरोपित ने छोड़ने का झांसा दिया और नेमावर रोड़ ले गया।रास्ते में मारपीट की और 9 हजार रुपये लूट लिए। मंगलवार रात भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भी संदीप(आष्टा) से 12 हजार रुपये लूटे थे। इस मामले में श्रीराम नगर के रोहित उर्फ डीजे की तलाश है।
