इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक भाई ने अपने पत्नी और बेटियों के साथ मिलकर अपने भाई को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था वही उसकी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया था जिसमें पति की मौत हो गई थी पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था वही उसकी पत्नी और बेटी तब से ही फरार चल रही थी जिन्हें मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला में दो भाइ अब्दुल हमीद और अब्दुल मजीद का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद विवाद इतना बड़ा था कि आरोपी अब्दुल मजीद ने अपने भाई अब्दुल हमिद पर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया था उसे डंडों से इतना मारा गया था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं मृतक अब्दुल हमीद की पत्नी को भी आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया था जिसमें वह घायल हो गई थी पूरे मामले में आरोपी अब्दुल मजीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था वही उसकी पत्नी नसीम बी उसकी बेटी गुलनाज व एक अन्य बेटी घटना के बाद से ही फरार थे पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया जिन पर अब वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
