देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

सूडान जंग के बीच अनाथालय में 60 बच्चों की मौत:इनमें 3 महीने के नवजात भी शामिल, भूख-प्यास की वजह से दम तोड़ रहे

तस्वीर खार्तूम के अनाथालय में फंसे नवजात बच्चों और उनके शव की है। सूडान की राजधानी खार्तूम में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच चल रही लड़ाई को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi1 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सूडान की राजधानी खार्तूम में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच चल रही लड़ाई को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच वहां म्योगमा नाम के एक अनाथालय में भूख-प्यास के चलते 60 बच्चों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक मरने वाले बच्चों में 3 महीने के नवजात भी शामिल हैं। 26 बच्चों की मौत पिछले 2 हफ्तों में हुई बताई जा रही है।

दरअसल, लड़ाई की वजह से सूडान में सप्लाई चेन ठप हो गई है। जिसके चलते लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। अनाथालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने मरते बच्चों के वीडियो बनाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में नवजात के शवों को सफेद कपड़ों में लिपटा हुआ दिखाया गया है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीर खार्तूम के म्योगमा अनाथालय की है। देखभाल करने वालों की कमी के चलते एक पालने में 2 बीमार बच्चों को रखा गया है।म्योगमा अनाथालय में नवजात बच्चे को दूध पिलाते हुए वहां का कर्मचारी।तस्वीर म्योगमा के अनाथालय की है, नवजात को मौत के बाद सफेद कपड़े में बांधकर रखा गया है।16 अप्रैल को सामने आए इस फुटेज में लड़ाई के बीच लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

जंग से परेशान लोग बच्चों को अनाथालय भेज रहे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जंग से परेशान लोग और केयर सेंटर बच्चों को अनाथालय में छोड़ रहे हैं। जंग शुरू होने के बाद से म्योगमा अनाथालय में 400 बच्चे हैं। जबकि उनकी देखभाल करने के लिए सिर्फ 20 कर्मचारी हैं। वहां काम कर रहे डॉक्टर का कहना है कि नवजात बच्चों को हर तीन घंटे में खाना देने की जरूरत है, लेकिन उनके पास लोग नहीं है। बच्चों को बुखार और डिहाईड्रेशन हो रहा है।

म्योगमा के लिए काम करने वाले एक डॉक्टर ने बताया है कि वहां रोजाना बच्चों की मौत हो रही है। उन्हें बचाने के लिए लोगों से ऑनलाइन अपील की जा रही हैं। हालांकि, इसका कोई असर नहीं हो पा रहा है। पूरा खार्तूम मिलिट्री जोन में बदल चुका है लोगों को घर से बाहर आने में भी डर लग रहा है। वहां काम करने वाले एक वॉलेंटियर अफकार ओमर मुस्तफा ने हालातों को बहुत मार्मिक बताया है।

सूडान में अब तक 700 से ज्यादा की मौत
सूडान की लड़ाई में अब तक 700 से ज्यादा की मौत हो चुकी है, जिनमें 190 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 13 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। यूनिसेफ के मुताबिक वहां 13 लाख से ज्यादा बच्चों को तुरंत मदद की जरूरत है।

15 अप्रैल को शुरू हुई जंग में न तो आर्मी के जनरल अब्देल फतह बुरहान पीछे हटने को तैयार हैं और न ही पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर जनरल मुहम्मज हमदान। कई बार सीजफायर का ऐलान जरूर हुआ है लेकिन दोनों के बीच विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है।

5 पॉइंट्स में समझें सूडान में हिंसा की वजह…

  • सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 में सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • अप्रैल 2019 में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर देश में तख्तापलट कर दिया, लेकिन इसके बाद लोग लोकतांत्रिक शासन और सरकार में अपनी भूमिका की मांग करने लगे।
  • इसके बाद सूडान में एक जॉइंट सरकार का गठन हुआ, जिसमें देश के नागरिक और मिलिट्री दोनों का रोल था। 2021 में यहां दोबारा तख्तापलट हुआ और सूडान में मिलिट्री रूल शुरू हो गया।
  • आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति और RSF लीडर मोहम्मद हमदान डागालो उपराष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से RSF और सेना के बीच संघर्ष जारी है।
  • सिविलियन रूल लागू करने की डील को लेकर मिलिट्री और RSF आमने-सामने हैं। RSF सिविलियन रूल को 10 साल बाद लागू करना चाहती है, जबकि आर्मी का कहना है कि ये 2 साल में ही लागू हो जाना चाहिए।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑