देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 19 बार पढ़ी गई

बाइडेन का वादा- NATO में जल्द शामिल होगा स्वीडन:तुर्किये से की विरोध खत्म करने की अपील, कहा- पुतिन ने हमें तोड़ने की कोशिश की

फिनलैंड के बाद अब स्वीडन भी जल्द ही नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने वाला है। गुरुवार को कोलोराडो में US एयरफोर्स एकेडमी को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की।

Abhishek Raghuvanshi2 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फिनलैंड के बाद अब स्वीडन भी जल्द ही नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने वाला है। गुरुवार को कोलोराडो में US एयरफोर्स एकेडमी को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके NATO को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हम अब भी मजबूत हैं। फिनलैंड के साथ आने से हम और सशक्त हुए हैं और मैं वादा करता हूं कि बहुत जल्द स्वीडन भी हमारे साथ होगा।

बाइडेन ने अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल होने वाले लोगों से कहा- आप ऐसे माहौल में सर्विस जॉइन कर रहे हैं जब दुनिया में अस्थिरता है। अमेरिका-चीन के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने कहा- हम चीन की तरफ से पेश की जा रही चुनौतियों से पीछे नहीं हटेंगे। हम उनसे टकराव नहीं चाहते हैं, लेकिन कड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। अमेरिका और चीन क्लाइमेट चेंज जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ काम करते रहेंगे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर 29 जून 2022 की है जब स्पेन में NATO शिखर सम्मेलन हुआ था। इस दौरान बाइडेन और एर्दोगन ने बैठक की थी।यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की गुरुवार को मोल्दोवा में यूरोपीय देशों की एक बैठक में शामिल हुए।

स्वीडन की मेंबरशिप का विरोध करते हैं तुर्किये-हंगरी
नॉर्डिक देशों को NATO में शामिल करने को लेकर तुर्किये और हंगरी लगातार विरोध करते रहे हैं। हालांकि, इस बार बाइडेन ने संकेत दिए कि इस मामले में दोनों देशों के साथ डील हो गई है। दरअसल, सोमवार को बाइडेन ने एर्दोगन को फिर से तुर्किये का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि एर्दोगन ने अमेरिका से F-16 फाइटर जेट खरीदने की इच्छा दोहराई है। वहीं उन्होंने तुर्किये से स्वीडन के NATO में शामिल होने पर सहमति जताने की अपील की।

जुलाई में होगा NATO का शिखर सम्मेलन
जो बाइडेन ने बताया कि वो जल्द ही एर्दोगन से दोबारा बात करेंगे। NATO शिखर सम्मेलन जुलाई में लिथुआनिया के विलनियस में होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को तुर्किये से NATO में स्वीडन की एंट्री को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा- स्वीडन अपनी सदस्यता के लिए पहले ही तुर्किये की आपत्तियों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठा चुका है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बात से इनकार किया कि वो इसके बदले तुर्किये को F-16 देंगे।

जेलेंस्की बोले- यूक्रेन की सदस्यता पर फैसला करे NATO-EU
दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मोल्दोवा में यूरोपीय देशों की एक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा- EU और NATO को इस बात पर जल्द फैसला लेना चाहिए कि यूक्रेन उनका सदस्य बनेगा या नहीं। जेलेंस्की ने कहा- रूस से बॉर्डर शेयर करने वाले हर देश को EU-NATO में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि रूस इन सब पर कब्जा करने की कोशिश करता है।

अप्रैल में NATO में शामिल हुआ था फिनलैंड
इससे पहले 4 अप्रैल को फिनलैंड NATO का मेंबर बन गया था। वो इस मिलिट्री अलायंस में शामिल होने वाला 31वां देश था। रूस ने इस फैसले का विरोध किया था। क्रेमलिन ने कहा था कि ये रूस की सिक्योरिटी पर हमला है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग ने कहा था- हमारे लिए यह हफ्ता ऐतिहासिक है। नाटो देश एक प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। फिनलैंड नाटो फैमिली का नया मेंबर बन चुका है। बहुत जल्द स्वीडन भी इसका हिस्सा बनेगा।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑