सूडान जंग के बीच अनाथालय में 60 बच्चों की मौत:इनमें 3 महीने के नवजात भी शामिल, भूख-प्यास की वजह से दम तोड़ रहे
तस्वीर खार्तूम के अनाथालय में फंसे नवजात बच्चों और उनके शव की है। सूडान की राजधानी खार्तूम में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच चल रही लड़ाई को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं।
सूडान की राजधानी खार्तूम में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच चल रही लड़ाई को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच वहां म्योगमा नाम के एक अनाथालय में भूख-प्यास के चलते 60 बच्चों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक मरने वाले बच्चों में 3 महीने के नवजात भी शामिल हैं। 26 बच्चों की मौत पिछले 2 हफ्तों में हुई बताई जा रही है।
दरअसल, लड़ाई की वजह से सूडान में सप्लाई चेन ठप हो गई है। जिसके चलते लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। अनाथालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने मरते बच्चों के वीडियो बनाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में नवजात के शवों को सफेद कपड़ों में लिपटा हुआ दिखाया गया है।
जंग से परेशान लोग बच्चों को अनाथालय भेज रहे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जंग से परेशान लोग और केयर सेंटर बच्चों को अनाथालय में छोड़ रहे हैं। जंग शुरू होने के बाद से म्योगमा अनाथालय में 400 बच्चे हैं। जबकि उनकी देखभाल करने के लिए सिर्फ 20 कर्मचारी हैं। वहां काम कर रहे डॉक्टर का कहना है कि नवजात बच्चों को हर तीन घंटे में खाना देने की जरूरत है, लेकिन उनके पास लोग नहीं है। बच्चों को बुखार और डिहाईड्रेशन हो रहा है।
म्योगमा के लिए काम करने वाले एक डॉक्टर ने बताया है कि वहां रोजाना बच्चों की मौत हो रही है। उन्हें बचाने के लिए लोगों से ऑनलाइन अपील की जा रही हैं। हालांकि, इसका कोई असर नहीं हो पा रहा है। पूरा खार्तूम मिलिट्री जोन में बदल चुका है लोगों को घर से बाहर आने में भी डर लग रहा है। वहां काम करने वाले एक वॉलेंटियर अफकार ओमर मुस्तफा ने हालातों को बहुत मार्मिक बताया है।
सूडान में अब तक 700 से ज्यादा की मौत
सूडान की लड़ाई में अब तक 700 से ज्यादा की मौत हो चुकी है, जिनमें 190 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 13 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। यूनिसेफ के मुताबिक वहां 13 लाख से ज्यादा बच्चों को तुरंत मदद की जरूरत है।
15 अप्रैल को शुरू हुई जंग में न तो आर्मी के जनरल अब्देल फतह बुरहान पीछे हटने को तैयार हैं और न ही पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर जनरल मुहम्मज हमदान। कई बार सीजफायर का ऐलान जरूर हुआ है लेकिन दोनों के बीच विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया है।
5 पॉइंट्स में समझें सूडान में हिंसा की वजह…
- सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 में सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
- अप्रैल 2019 में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर देश में तख्तापलट कर दिया, लेकिन इसके बाद लोग लोकतांत्रिक शासन और सरकार में अपनी भूमिका की मांग करने लगे।
- इसके बाद सूडान में एक जॉइंट सरकार का गठन हुआ, जिसमें देश के नागरिक और मिलिट्री दोनों का रोल था। 2021 में यहां दोबारा तख्तापलट हुआ और सूडान में मिलिट्री रूल शुरू हो गया।
- आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति और RSF लीडर मोहम्मद हमदान डागालो उपराष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से RSF और सेना के बीच संघर्ष जारी है।
- सिविलियन रूल लागू करने की डील को लेकर मिलिट्री और RSF आमने-सामने हैं। RSF सिविलियन रूल को 10 साल बाद लागू करना चाहती है, जबकि आर्मी का कहना है कि ये 2 साल में ही लागू हो जाना चाहिए।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


