अमेरिकी सांसद ने रूसी सैनिकों की मौत पर जताई खुशी:रूस ने जारी किया अरेस्ट वारंट, कहा- ऐसा सांसद होना अमेरिका के लिए शर्मनाक
कीव में मुलाकात के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम। अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने रूस-यूक्रेन जंग में रूसी सैनिकों की मौत पर खुशी जताई है।
अमेरिकी सांसद लिंड्से ग्राहम ने रूस-यूक्रेन जंग में रूसी सैनिकों की मौत पर खुशी जताई है। इस बात से नाराज होकर रूस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, ग्राहम ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा- अमेरिका ने जंग में यूक्रेन की मदद के लिए पैसे देकर सबसे अच्छा काम किया है। इससे रूसी सैनिकों की मौत हो रही है।
ग्राहम साउथ कैरोलिना स्टेट से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद हैं। रूसी सैनिकों की हत्या से जुड़े इनके बयान पर रूस की इन्वेस्टिगेशन कमेटी ने जांच के आदेश दिए थे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था- किसी देश के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और कोई नहीं हो सकती कि उनके पास ग्राहम जैसे सांसद हों। वारंट पर अमेरिकी सांसद ने कहा कि वो इसे ‘बैज ऑफ ऑनर’ यानी सम्मान में दिए गए बैज के तौर पर पहनेंगे।

ग्राहम बोले- यूक्रेन की आजादी तक उसके साथ खड़ा रहूंगा
रूस ने ये नहीं बताया कि किन आरोपों के तहत ग्राहम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसद के बयान का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें ग्राहम कहते हैं कि जंग की शुरुआत में कई देशों को लगा था कि यूक्रेन रूस के आगे 3 दिन भी नहीं टिक पाएगा। लेकिन अब जंग में रूसी सैनिकों की मौत हो रही है। वारंट जारी होने के बाद लिंड्से ग्राहम ने कहा- मुझे खुशी है कि यूक्रेन की तरफ मेरी प्रतिबद्धता को देखकर रूस को गुस्सा आ रहा है।
ग्राहम बोले- मैं तब तक रूस के साथ खड़ा रहूंगा जब तक उसे आजादी नहीं मिल जाती और जब तक रूस के हर एक सैनिक को यूक्रेन की जमीन से बाहर नहीं निकाल दिया जाता। रूसी सत्ता में मौजूद जो लोग मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, मैं उन्हें ये ऑफर देता हूं कि मैं इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र द हेग में जाऊंगा। आप यहां आकर अपनी दलीलें पेश कर सकते हैं।
अमेरिकी सांसद पहले भी दे चुके हैं भड़काऊ बयान
अमेरिका के 67 साल के सांसद लिंड्से ग्राहम रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी हैं। वो जंग में यूक्रेन के सपोर्टर हैं और कई बार उसके पक्ष में बयान दे चुके हैं। ग्राहम ने पहले भी मॉस्को को जंग में वॉर क्राइम का दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा था- ये जंग तभी रुकेगी जब कोई बहादुर रूसी नागरिक पुतिन की हत्या कर देगा। उनके इस बयान से नाराज रूस ने उन पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।
ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया था अरेस्ट वारंट
इससे पहले, 17 मार्च को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ICC ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के आरोप में अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन पर यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के आरोप लगे हैं। अरेस्ट वारंट जारी करते हुए ICC ने कहा था कि उसके पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि पुतिन ने न सिर्फ इन अपराधों को अंजाम दिया, बल्कि इसमें दूसरों की भी मदद की।
कोर्ट ने कहा था- पुतिन ने बच्चों के अपहरण को रोकने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बच्चों को डिपोर्ट करने वाले अन्य लोगों को रोका नहीं, कार्रवाई नहीं की। यूक्रेन के ह्यूमन राइट्स चीफ के मुताबिक, 13 महीने से चल रही इस जंग में अब तक करीब 16 हजार 226 बच्चों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले