ऑस्ट्रिया में हिटलर का घर पुलिस स्टेशन बनेगा:मानवाधिकारों की ट्रेनिंग दी जाएगी, 2016 में सरकार ने इसे 7 करोड़ देकर खरीदा
ऑस्ट्रिया में हिटलर के घर को अब पुलिस स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। जहां पुलिस वालों को मानवाधिकारों की ट्रेनिंग दी जाएगी। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये जगह ऑस्ट्रिया के ब्रोनाऊ में है।
ऑस्ट्रिया में हिटलर के घर को अब पुलिस स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। जहां पुलिस वालों को मानवाधिकारों की ट्रेनिंग दी जाएगी। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये जगह ऑस्ट्रिया के ब्रोनाऊ में है। जो जर्मनी के बॉर्डर से काफी करीब है।
हिटलर यहां 20 अप्रैल 1889 में पैदा हुआ था। हालांकि, वो 3 साल की उम्र तक ही यहां रहा। किराये का घर होने की वजह से हिटलर का परिवार यहां से चला गया था। 2016 में काफी लंबे विवाद के बाद ऑस्ट्रिया की सरकार ने इस बिल्डिंग को खरीद लिया था।
सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजियों ने इसे धार्मिक स्थल बनाया
2016 में सरकार ने हिटलर के घर को लेकर एक कमेटी बनाई थी। इसने सुझाव दिया था कि हिटलर के इतिहास को देखते हुए घर को तोड़ दिया जाना चाहिए। हालांकि, उस समय घर के तोड़े जाने का जमकर विरोध हुआ था। देश के कई बड़े नेताओं और लोगों ने कहा था कि इससे देश में हुई बड़ी घटना का इतिहास मिट जाएगा। जो हुआ उसके बारे में आगे की पीढ़ियां भी जान पाएं इसलिए बिल्डिंग नहीं गिराई जानी चाहिए।
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान नाजियों ने इस बिल्डिंग को एक धार्मिक में बदल दिया था। नाजी समर्थक लोग यहां टूरिस्ट बनकर आते थे। हालांकि, 1944 में जंग के आखिरी समय में हालात बदलने लगे।
बिल्डिंग में अब भी लगता था नाजियों का अड्डा
हिटलर जिस बिल्डिंग में पैदा हुआ उस पर जेर्लिंडे पोमर नाम की महिला का मालिकाना कब्जा था। जिसे ये घर अपने पू्र्वजों से मिला था। 1972 से सरकार ने इसे किराया पर लिया हुआ था। इसमें विकलांग लोगों के लिए केंद्र चलाया जाता था। जिसे 2011 में बंद कर दिया गया। तब से ये बिल्डिंग खाली है।
2011 में सरकार ने इसे खरीदने का ऑफर दिया था। हालांकि, जेर्लिंडे ने सरकार के दबाव के बावजूद इसे बेचने ले इनकार कर दिया था। बिल्डिंग में कई बार नाजी समर्थकों का जमावड़ा लगता था। जिसके चलते सरकार का इसे खरीदना जरूरी हो गया था। 2016 में सरकार ने 7 करोड़ रुपए देकर महिला से बिल्डिंग को खरीद लिया था। अब 2025 तक इसे पुलिस स्टेशन में बदलने का काम पूरा होने के अनुमान हैं।
जर्मनी के लिए पहले विश्वयुद्ध में लड़ा था हिटलर
साल 1913 में 24 साल की उम्र में हिटलर जर्मनी के म्यूनिख शहर में आ गया। इसी साल गर्मियों में पहला विश्व युद्ध छिड़ गया। हिटलर ने यहां के राजा से युद्ध में लड़ने की अनुमति मांगी। अक्टूबर 1914 में उसे बेल्जियम में तैनात किया गया। चार साल तक चले पहले विश्व युद्ध में हिटलर अलग-अलग मोर्चों पर लड़ता रहा।
आखिरकार इस युद्ध में जर्मनी की हार हुई और ज्यादातर जर्मन लोगों की तरह हिटलर को भी यही लगा कि इस युद्ध में जर्मनी के हार की वजह वहां के खुद के लोग हैं। लोगों ने उस मुश्किल वक्त में ‘देशभक्ति’ नहीं दिखाई। हिटलर के उभार के पीछे उसका यह विश्वास भी एक वजह बना।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

